Posts

Showing posts with the label Uttarpradesh News

बस्ती। लावारिश को मिला पुलिस और अखिलेश सिंह का सहारा

Image
  बस्ती ब्यूरो। शनिवार को जिला अस्पताल के निकट लावारिस अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति ठंड से ठिठुर रहा था और उसकी स्थिति काफी दयनीय थी। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की नजर उस पर पड़ी तो उन्होने शहर कोतवाल और चौकी इंचार्ज अस्पताल चौराहा को सूचना दी। अस्पताल चौराहे के चौकी इंचार्ज ललितकांत मौके पर पहुंचे और गंदगी में चौतरफा लिपटे व्यक्ति को नहलाने धुलाने के साथ ही उसे नया ऊनी वस्त्र पहनाकर भोजन कराया गया। बाद में उसे चिकित्सा हेतु विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह और चौकी इंचार्ज ललित कान्त ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग जुट गये और इस नेक कार्य की लोगों ने सराहना किया। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि अज्ञात लावारिश व्यक्ति पूरी रात ठंड का सामना करता रहा जिससे उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गयी थी।

UP के मदरसों में NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई,

Image
लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के मदरसों के कायाकल्प के लिए बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मदरसा बोर्ड की हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा पाठ्यक्रम को लेकर था। बैठक में फैसला लिया गया कि मदरसों में अब NCERT की किताबों से पढ़ाई होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर मदरसों में चरणबद्ध तरीके से NCERT की किताबें लागू होंगी। इतना ही नहीं मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दिलवाई जाएगी। बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर इफ्तिखार अहमद ने बताया कि मान्यता प्राप्त राज्य सरकार अनुदानित मदरसों में भी दीनी तमिल के साथ चरणबद्ध तरीकों से NCERT का सिलेबस लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला पहले भी लिया गया था, लेकिन उस पर सही से अमल में नहीं लाया गया। अब सरकार की मंशा के अनुरूप इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों की तरह ही मदरसों में भी NCERT की किताबों का वितरण होगा। साथ ही मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए शिक्षकों की ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सभी जिले हुए अनलॉक, सिर्फ रात्रि कर्फ़्यू जारी रहेगा

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार लगातार धीमी हो रही है। ऐसे में सूबे की योगी सरकार ने सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। बता दें कि सोमवार तक प्रदेश के 72 जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाया गया था। वहीं मंगलवार को लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर में भी 600 एक्टिव केस होने के बाद सरकार ने कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। बुधवार सुबह 7 बजे से खुलेंगे ये तीनो जिले मे बाज़ार। ऐसे में अब यूपी के किसी भी जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू नहीं है।अब उत्‍तर प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खुल सकेंगे। इतना जरूर है कि सभी जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू और साप्ताहिक लॉकडाउन अभी जारी रहेगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन जरुरी होगा। किसी भी तरह की लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद भी कई बंदिशें लागू रहेंगी। मॉल, जिम, स्पा सेंटर, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग सेंटर, स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। हालांकि, रेस्टोरेंट को पहले की तरह ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा जारी रहेगी।

कपड़ा व्यवसाई को गोली मारने वाले तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Image
गोरखपुर। बांसगांव पुलिस ने कपड़ा व्यापारी व भाजपा नेता बेल्लूडीहा निवासी अनिल पांडेय को गोली मारने के तीन अन्य आरोपितों राजाराम यादव, चंद्रदेव यादव व निखिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की दोपहर माल्हनपार के पास से पकड़ा। तीनों उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार बेलूडीहा गांव में मतदान के दिन 15 अप्रैल को फर्जी वोट देने के विरोध करने पर प्रधान प्रत्याशी के पति सोनू को पीटा गया था और गाड़ी से कुचलने के प्रयास हुआ था। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। जिसके बाद 16 अप्रैल की सुबह उन्ही हमलावरों ने असलहे से लैश होकर सोनू के समर्थक कपड़ा व्यापारी व भाजपा नेता अनिल पांडेय को घर के बरामदे में गोली मार दी थी। पुलिस ने अनिल के पिता मार्कण्डेय कि तहरीर पर पन्नेलाल यादव समेत 26 पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, सेवन सीएलए के आरोप में नामजद केस दर्ज किया था। पुलिस अब तक मामले में पन्नेलाल समेत लगभग 20 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। बीते गुरुवार को एक अन्य आरोपित बिनोद ने कोर्ट में सरेंडर...

यूपी के सीएम ने खुद को किया आइसोलेट,हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पूर्ण लाकडाउन लगाने पर विचार करने का दिया निर्देश

Image
लखनऊ :- वर्चुअल माध्यम से करेंगे कार्य, सीएम कार्यालय के लोगों को कोरोना होने के चलते उठाया कदम! हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पूर्ण लाकडाउन लगाने पर विचार करने का दिया निर्देश, प्रयागराज :- प्रभावित नगरों मे राज्य सरकार को दो या तीन हफ्ते के लिए पूर्ण लाकडाउन लगाने पर विचार करने का निर्देश, सरकार ट्रैकिंग, टेस्टिंग, व ट्रीटमेंट योजना में तेजी लाये, खुले मैदानों में अस्थायी अस्पताल बनाकर कोरोना पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था का निर्देश, कहा जरूरी हो तो संविदा पर स्टाफ तैनात किये जायें, हाईकोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 19 अप्रैल को सचिव से हलफनामा मांगा है, कोर्ट ने कहा सड़क पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के दिखायी न दे, अन्यथा कोर्ट पुलिस के खिलाफ अवमानना कार्यवाही करेगी, कोर्ट ने कहा सामाजिक धार्मिक आयोजनों मे 50आदमी से अधिक न इकट्ठा हों,कोरोना मामले को लेकर कायम जनहित याचिका पर दिया आदेश! कोर्ट ने कहा नाइट कर्फ्यू या कोरोना कर्फ्यू संक्रमण फैलाव रोकने के छोटे कदम हैं, ये नाइट पार्टी एवं नवरात्रि या रमजान में धार्मिक भीड़ तक सीमित है, कोर्ट ने कहा कि नदी में जब तूफान आता है तो बा...

पान मसाला व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर हत्या करने वाले 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल भी बरामद

Image
 गोंडा। दिनांक 08.03.2021 को वादी मुकदमा श्री करूणानिधान चौरसिया पुत्र स्व0 अर्जून प्रसाद निवासी रामबाग हाता, नयाघाट उर्दू बाजार थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या के द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि उनका पुत्र शुभम चौरसिया उम्र 25 वर्ष जो अपने दुकान से सामान खरीदने चौक गया था, वापस नहीं आया इस सूचना पर थाना स्थानीय पर दिनांक 08.03.2021 को मु0अ0सं0 120/21 धारा 364 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रारम्भ की गयी । उक्त गुमशुदगी की बरामदगी व घटना का अनावरण के लिए श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या के द्वारा निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के कुशल निर्देशन में उक्त घटना की अनावरण हेतु थाना स्थानीय की पुलिस व सर्विलांस की टीम गठित की गयी । दिनांक 10.03.2021 को उक्त गुमशुदा का शव थाना महराजगंज जनपद अयोध्या क्षेत्र में स्थित ऐमी घाट के पास बरामद हुआ, जिसकी अग्रिम कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 11.03.2021 को सर्विलांस व मुखबिर की मदद से उक्त घटना में शामिल निम्नल...

प्रदेश में 27 अपर पुलिस अधीक्षकों/पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण। देखें लिस्ट.

Image
ब्रेकिंग लखनऊ।  प्रदेश में 27 अपर पुलिस अधीक्षकों/पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण। देखें लिस्ट