Posts

Showing posts from March, 2022

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय की शाखाओं व परिसर का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय में समय से उपस्थित होने हेतु अधि0/कर्मचारीगणों को दिए सख्त निर्देश

Image
गोंडा। आज दिनांक 31.03.2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय के शाखा क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय, बाल किशोर इकाई सेल, अपराध शाखा, आयोग सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ, सम्मन सेल, डी0सी0आर0बी0, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, अँगुष्ठ छाप एवं अन्य शाखा कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों के बेहतर रखरखाव एवं साफ-सफाई रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा कार्यालय में नियुक्त अधि0/कर्मचारीगणों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने हेतु सख्त हिदायत दी।

दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में पलटी चार पहिया गाड़ी, देहात कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी का है पूरा मामला

Image
गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी के पास एक दो पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में चार पहिया वाहन पलट गई हालांकि गनीमत यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। गाड़ी संख्या यूपी 32 एलएस 7960 सोनी गुमटी के पास गोंडा उतरौला मार्ग पर अचानक से दो पहिया वाहन के सामने आ जाने की वजह से उसको बचाने के चक्कर में पलट गई चार पहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। 

10 घंटे के अंदर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड में अभियुक्त को लगी गोली

Image
अभियुक्त के कब्जे से 01अदद मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामद थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर दिनांक 30.03.2022 को थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 195/22, धारा 376डी0ए भादवि, 3(2)5 एस0सी0 एस0टी0 ऐक्ट व 3/4 पॉक्सो ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए 03 टीमे गठित कर आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश प्रभारी को0 नगर व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे।   उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने 10 घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड के दौरान सामूहिक दुष्कर्म करने के 01 आरोपी अभियुक्त राजा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतसू बरामद कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राजा के पैर में गोली लग गयी व एक कॉस्टेबल घायल भी हो गया। अभियुक्त राजा का ...

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की आज रद्द हुई परीक्षा का कार्यक्रम हुआ घोषित, जाने कब होगी परीक्षा

Image
लखनऊ: परीक्षा से पूर्व ही प्रश्न पत्र और सॉल्व पेपर वायरल होने पर यूपी बोर्ड इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से परीक्षा होनी थी। यूपी के 24 जिलों की इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। शासन ने रद्द परीक्षा की नई तिथि की घोषणा भी कर दी है। अब यह परीक्षा 13 अप्रैल सुबह 8 बजे से आयोजित की जाएगी। पेपर लीक मामले पर अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने जांच के आदेश दिए। वहीं बलिया के डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, बुधवार को यूपी बोर्ड की प्रस्तावित 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होनी थी। पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस सेट का पेपर 24 जिलों में बांटा जा रहा है। इन सभी जिलों की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्रदेश के बाकी जिलों में यथावत इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी।

ब्रेकिंग। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की अंग्रेजी का पर्चा लीक, गोंडा में रद्द हुआ पर्चा, जाने किन 24 जिलों मे रद्द हुई परीक्षा

Image
लखनऊ: यूपी बोर्ड 12वीं इंग्लिश का पेपर लीक हो गया है। इसके चलते 24 जिलों की परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। ऐसे में अब इंग्लिश विषय की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि परीक्षा किस तारीख पर होगी। माना जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से इंग्लिश विषय की परीक्षा दोबारा सभी विषयों के एग्जाम खत्म होने के बाद आयोजित की जाएगी। बोर्ड की तरफ से छात्रों के लिए इस संबंध में अगल से अधिसूचना जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद परीक्षा कैंसिल की गई है। इस मामले में गुलाबा देवी माध्यमिक शिक्षा मंत्री को तलब किया है। वहीं, जांच STF को भी सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक की सूचना पर दोपहर दो बजे से होने वाली ये परीक्षा फिलहाल स्‍थगित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश के 24 जिलों में दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार पर्चा लीक बलिया में हुआ है। इसके बाद बुधवार को 2 से 5.15 बजे की पाली में प्रस्तावित परीक्षा 24 जिलों में निरस्त कर दी गई। माध्यमिक श...

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने एसओजी व सर्विलांस टीम के अधि0/कर्मचारीगणों को विगत वर्ष में किए गए कार्यो के लिए ₹1,00,000/- के नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत

Image
गोंडा। दिनांक 30.03.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा एसओजी व सर्विलांस टीम के अधि0/कर्मचारीगणों को विगत वर्ष में कर्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करते हुए महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा कर शांति एवं कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर सराहनीय कार्य करने के लिए पूरी टीम को ₹1,00,000/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही सभी अधि0/कर्मचारीगणों को भविष्य में अपने-अपने कार्यों/दायित्वों को कर्तव्यनिष्ठा व लगन से निष्पादित करने हेतु प्रेरित भी किया पुलिस अधीक्षक के हाथों से नगद पुरस्कार पाकर सभी पुरस्कृत अधि0/कर्मचारीगणों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा की अध्यक्षता में बाल किशोर पुलिस इकाई की हुई गोष्ठी, जिसमें गुमशुदा/अपहृत बच्चों की बरामदगी, बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं पॉक्सो एक्ट तथा सोशल मीडिया से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश

Image
गोंडा। दिनांक 30.03.2022 को पुलिस कार्यालय के मीटिंग हाल में पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बाल किशोर पुलिस इकाई कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक/बालकल्याण नोडल ऑफिसर शिवराज, समस्त थानों के बालकल्याण अधि0/किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में बालसंरक्षण, पाक्सो एक्ट, जे०जे० एक्ट, ह्यूमन ट्रैफिकिंग इत्यादि विषयों के सम्बन्ध में वार्ता कर जानकारी दी गई। बैठक के दौरान पाक्सो एक्ट व महिला सम्बन्धी अपराधों में की जाने वाली कार्यवाहियों के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज ने बालश्रम, जुबेनाइल एक्ट, पाक्सो एक्ट, गुमशुदगी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल-विवाह, बाल तस्करी आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि थानों पर उक्त घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए तलाश गस्ती व अन्य प्रचार-प्रसार कराए, गुमशुदा बालक/बालिकाओं की बरामदगी होने पर नियमानुसार सादे वस्त्रों में बालकल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही कर...

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में पुलिस चिल्ड्रेन इन्टरफेस प्रोग्राम का किया आयोजन, फातिमा स्कूल के बच्चो ने किया प्रतिभाग

Image
गोंडा। दिनाकं 30.03.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में चिल्ड्रेन इन्टरफेस प्रोग्राम का आयोजन किया जिसमें फातिमा इण्टर कालेज सर्कुलर रोड़ गोण्डा के बच्चो ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक ने बैठक में बालसंरक्षण, पाक्सो एक्ट, जे०जे० एक्ट, ह्यूमन ट्रैफिकिंग इत्यादि विषयों के सम्बन्ध में वार्ता कर स्कूल के बच्चो को जानकारी दी गई। तत्पश्चात् बालश्रम, जुबेनाइल एक्ट, पाक्सो एक्ट, गुमशुदगी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल-विवाह, बाल तस्करी आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया तथा उक्त घटनाओं की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।  पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने साइबर अपराध जैसे इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेविड कार्ड/क्रेडित, ओलेक्स फ्राड, वालेट/यूपीआई सम्बन्धित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइड से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के सम्बन्ध में बचाव के तरीके एवं साइबर अपराध घटित ह...

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के 35 अधि0/कर्मचारीगणों को कर्तव्यनिष्ठा व लगन से किए गए कार्यो के लिए 81,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत

Image
आज दिनांक 29.03.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त जेष्ठ पेशी, जन शिकायत प्रकोष्ठ, आई0जी0आर0एस0, मीडिया सेल सहित पुलिस कार्यालय में नियुक्त 35 अधि0/कर्मचारीगणों को कर्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करते हुए अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने पर उत्साहवर्द्धन हेतु 81,000/- रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया साथ ही सभी अधि0/कर्मचारीगणों को भविष्य में अपने-अपने कार्यो को कर्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करने हेतु कहां गया। पुलिस अधीक्षक के हाथों से नगद पुरस्कार पाकर सभी अधि0/कर्मचारीगणों द्वारा खुशी व्यक्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने महिला संबंधी अपराधो के विवेचको व वादी के साथ की गोष्ठी

Image
 गोंडा। दिनांक 29-03-2022 को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करने के परिपेक्ष्य में 363, 366 भादवि के मुकदमों से संबंधित सदर सर्किल के विवेचकों व वादी के साथ गोष्ठी की। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मुकदमों की प्रगति के संबंध में संबंधित विवेचको से जानकारी की तथा विवेचकों को वादी को विश्वास में लेते हुए विवेचना करते हुए वांछित अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी व अपहृताओं की बरामदगी कर मुकदमों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया साथ ही गंभीर/ संवेदनशील प्रकरणो में क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में लंबित समस्त मुकदमों के विधिक निस्तारण कराने के भी निर्देश दिए ।                   इस गोष्ठी में सर्किल सदर के महिला संबंधी अपराधों के समस्त विवेचकगण, वादीगण व पेशकार पु0अ0 मौजूद रहे।

14 वर्षो से फरार 50,000 रूपये का पुरस्कार घोषित शातिर बदमाश गिरफ्तार

Image
गोंडा। अभियुक्त फहीमुद्दीन थाना को0 नगर के मु0अ0सं0-432/08, धारा 364,406,420,411 भादवि में लगभग 14 वर्षो से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा 50,000 रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त थानों व जनपदीय एस0ओ0जी0 को निर्देशित किया था साथ ही एस0टी0एफ0 मुख्यालय लखनऊ व एस0टी0एफ0 की प्रदेश के सभी युनिटों को भी पुरस्कार घोषित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पत्राचार किया गया था तथा इसकी मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा स्वयं की जा रही थी तथा लगातार प्रगति के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित से जानकारी ली जा रही थी। जिसमें एस0टी0एफ कानपुर युनिट द्वारा अभियुक्त फहीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त अभियुक्त ने जालसाजी कर जनपद गोण्डा से कानपुर जाने के लिए वादी मुकदमा के वाहन को बुक कराकर ले जाया गया था तथा चालक का अपहरण कर वाहन गबन कर लिया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर मे विधिक कार्यवाही की गयी।

अपहृत डॉक्टर के सकुशल बरामदगी व बदमाशों की गिरफ्तारी पर डॉक्टर व उनके परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा को बुके भेटकर दिया धन्यवाद

Image
गोंडा। दिनांक 08.03.2022 को डॉक्टर श्री भवप्रकाश पुत्र रामलाल नि0 संगवा थाना छपिया जनपद गोण्डा को बदमाशों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए डॉक्टर भवप्रकाश का अपहरण करने वाले 05 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेला भेजा गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से प्रसन्न होकर अपहृत डॉक्टर व उनके परिजनों द्वारा आज दिनांक 26.03.2022 को एस0पी0 गोण्डा को बुके भेटकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

डॉक्टर अपहरण काण्ड के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध चाकू भी बरामद

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।  उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने अपहरण करने के 02 वांछित अभियुक्तों- 01.राहुल जायसवाल, 02. अर्जुन मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त राहुल जायसवाल के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू भी बरामद हुआ है। उक्त अभियुक्तों ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर दिनांक 08.03.2022 को श्री भवप्रकाश पुत्र रामलाल नि0 संगवा थाना छपिया जनपद गोण्डा का अपहरण किया गया था। थाना खोडारे द्वारा अभियुक्तगणों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भाग ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना नवाबगंज मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज में विधिक कार्यवाही की गयी। 

गल्ला व्यवसायी अपहरण काण्ड के 25-25 हजार के पुरस्कार घोषित 02 अभियुक्त गिरफ्तार,

Image
पुलिस मुठभेड में एक अभियुक्त को लगी गोली, घटना में अल्टो कार, अपहृत का मोबाइल फोन व अवैध तमंचा कारतूस भी बरामद गोंडा। दिनांक 06.03.2022 को थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम करनपुर से गल्ला व्यवसायी सील प्रसाद उर्फ बबलू का उसकी दुकान से मारूती अल्टो कार सवार 04 अभियुक्तों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। वादी शिवम गुप्ता की तहरीर पर थाना छपिया में मु0अ0सं0- 76/22, धारा 364 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए 03 टीमे गठित कर अपहृत की सकुशल बरामदगी व आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष छपिया व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे।  पुलिस टीम की सक्रियता से अभियुक्तगण अपहृत सील प्रसाद उर्फ बबलू को बनकटवां गांव थाना क्षेत्र पैकोलिया बस्ती बार्डर के पास छोडकर फरार हो गए थे। जिसमें थाना छपिया पुलिस द्वारा तत्काल 01 आरोपी अभियुक्त रवि प्रकाश उर्फ रिंकू को दिनांक 08.03.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा शेष अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 25-25 हजार...

प्रेमिकाओं की फरमाइसों को पूरा करने के लिए लूट करने वाले 05 अन्तर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार, 02 अदद मोटरसाईकिल, 09 अदद मोबाइल फोन व 3000 रू0 नगद बरामद,

Image
गोंडा। थाना को0 देहात व थाना करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत अज्ञात लुटेरो द्वारा पर्स/मोबाइल/पैसों की छिनैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़ितों द्वारा थाना को0 देहात में मु0अ0सं0- 85/22, धारा 392 भादवि व करनैलगंज में मु0अ0सं0- 56/22, धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटनाओं को तत्काल संज्ञान में लेते हुए 03 टीमे गठित कर घटनाओं के अनावरण करने व दोषी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लूटे हुए माल की बरामदगी करने के निर्देश प्र0नि0 को0 देहात/को0 करनैलगंज व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में प्र0नि0 को0 देहात व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर घटना को अंजाम देने वाले 05 लुटेरों-01. सुधांशु पाण्डेय, 02. आशीष जयसवाल, 03. शशांक दूबे, 04. शिवम सिंह, 05 शिवम तिवारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 3000 रू0 नगद, लूट के 09 अदद मोबाइल, 01 अदद घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया। अभियुक्त सुधांशु पाण्डेय, आशीष जयसवाल व शशांक दूबे द्वारा थाना को0...