बस से बाहर झांक रहे व्यक्ति की विद्युत पोल से टकराकर गर्दन कटने की वजह से दर्दनाक मौत



दैनिक पवन वेग कौड़िया गोण्डा। क्राइम ब्यूरो सुधाकर कुमार। दोपहर करीब एक बजे प्राइवेट बस संख्या UP 40 T 5149 कटरा से आर्यनगर की तरफ जा रही थी रास्ते में शुक्ल कौड़िया ग्राम के पास एक व्यक्ति खिड़की से दाहिने तरफ़ बाहर अपनी गर्दन निकाले था इतने में बस चालक लापरवाही से ओवरटेक करने के चक्कर में बिजली के पोल से टकरा गया जिससे मौके पर ही श्री मिकई पुत्र हकीम निवासी कलुवापुर बढईपुरवा थाना रानीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 20 की मृत्यु हो गयी चालक मौके से फरार है मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कौडिया संजय कुमार ने बस को कब्जा लेकर मृतक के परिजनों को जरिये दूरभाष सूचित कर दिया गया है ,उनके आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
पूरी घटना इतनी जल्दी में और इतनी दर्दनाक तरीके से घटी की बस में बैठे हुए और यात्रियों की रूह कांप गई हालांकि प्रथम दृष्टया मामला ड्राइवर की लापरवाही का दिखाई दे रहा है लेकिन कुछ चश्मदीदों ने बैठे हुए व्यक्ति की गलती भी स्वीकार की।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा