Posts

Showing posts from April, 2025

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत स्वयं शहर क्षेत्र में भ्रमणकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा

Image
गोण्डा। आज दिनांक 25.04.2025 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु शहर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील/पैदल गस्त कर नमाज को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराया गया।       पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा शहर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों आदि स्थानों पर पैदल गश्त/भ्रमण कर धर्मगुरूओं, नमाजियों, आमजन एवं राहगीरों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल का समुचित व्यवस्थापन, स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा नजर रखी गई, सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिस की संयुक्त टीमों को लगाया गया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा एवं ड्रोन कैमरा से निगरानी रखी गई। सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म (ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप आदि) की निगरानी की...

गोंडा। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के ख़िलाफ़ अवध केशरी सेना ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Image
गोण्डा। आज दिनांक 22 अप्रेल को जिलाधिकारी महोदया और डीआईओएस जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अवधकेशरी सेना ने लिखित शिकायत की और विभिन्न मांग रखी।। 1- शिक्षा के नाम पर खुला व्यापार प्रत्येक वर्ष फीस में मनमानी बढ़ोतरी, फीस का चेक द्वारा भुगतान न लेना, परीक्षा शुल्क, डायरी, आई कार्ड, ड्रेस और किताबों का अलग शुल्क, और बच्चों से समाज सेवा के नाम पर धन वसूली—इन सभी ने शिक्षा को एक व्यापार का रूप दे दिया है। दिलचस्प बात यह है कि अभिभावकों को स्कूल प्रशासन की दुकान से ही किताबें और ड्रेस लेने के लिए मजबूर किया जाता है, जिनकी कीमतें बाजार से कहीं अधिक होती हैं। 2- ट्यूशन का दबाव और छात्रों पर अत्याचार विद्यालयों के शिक्षक बच्चों को व्यक्तिगत ट्यूशन पढ़ने के लिए बाध्य करते हैं। यदि कोई बच्चा ट्यूशन नहीं लेता, तो उसकी परीक्षा में अंक काट लिए जाते हैं या उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। यह स्थिति छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। 3- प्रशासन की मनमानी और अभिभावकों की बेबसी जब अभिभावक स्कूल प्रशासन से मिलने जाते हैं और अ...

थाना खोड़ारे में तैनात आ0 जनार्दन सिंह की असामयिक/दुःखद मृत्यु होने पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से दी गयी विदाई

Image
गोण्डा। आज दिनांक 15.04.2025 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना खोड़ारे में तैनात आ0 जनार्दन सिंह की असामयिक/दुःखद मृत्यु होने पर रिजर्व पुलिस लाइन्स गोण्डा में शोक परेड का आयोजन कर उनके पार्थिव शरीर को सलामीी दी गयी तथा पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी तथा आरक्षी के परिजनों को सांत्वना/हरसंभव मदद का अश्वासन देकर पार्थिव शरीर को पैतृक गांव भेजवाया गया।  इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री उदित नारायण पालीवाल,प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री अजय प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा भी पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।