Posts

Showing posts from September, 2020

कोरोना से दवा व्यवसाई की मौत जनपद में मौत का आंकड़ा पहुंचा 45

Image
गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार के कोरोना में किए गए सारे दावे जनपद मे लगभग फेल होते हुए नजर आ रहे हैं एक और जहां उत्तर प्रदेश सरकार ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग को लेकर प्रतिदिन बयान जारी करती है और बहुत सारे समाचार पत्र और टीवी चैनलों में यह बात स्पष्ट रूप से लिखी जाती है और दिखाई जाती है कि उत्तर प्रदेश सरकार में सबसे ज्यादा कोरोना की टेस्टिंग हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या और उससे मरने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। गोंडा जनपद में आज शहर के एक प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई की कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रतिष्ठित दवा व्यवसाई का लखनऊ में आंख का ऑपरेशन हुआ था जिस समय उनकी आंख का ऑपरेशन हुआ उस समय उनकी कोविड-19 की गई जिसमें वह पूर्णतया स्वस्थ और नेगेटिव पाए गए थे। लखनऊ से ऑपरेशन कराने के बाद जब वह वापस लौटे तो उनको सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होने लगी जिसके बाद उनका जांच कराई गई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए और इसकी वजह से आज उनकी मृत्यु हो गई उनकी मृत्यु की खबर से समस्त दवा व्यवसाई और दवा ए...

यूपी में नहीं होंगे दुर्गा पूजन के आयोजन, रामलीला को अनुमति, मेले पर रोक, बैंड-बाजा- बारात को मंजूरी

Image
लखनऊ ब्यूरो। अक्टूबर में एक के बाद एक त्योहार आ रहे हैं। नवरात्र, दशहरा, धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार हैं। दुर्गा पूजा से लेकर रामलीला तक का आयोजन होता है। इस बार कोरोना वायरस के चलते त्योहारों और आयोजनों को लेकर सख्ती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दो प्रमुख आयोजनों दुर्गा पूजा और रामलीला को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रामलीलाओं का मंचन प्राचीन परंपरा है। दशकों से परंपरा के अनुसार रामलीलाएं होती आई हैं। ऐसे में इस बार परंपरा न टूटे इसलिए रामलीलाओं के मंचन को छूट दी गई है लेकिन इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी लागू की गई हैं। रामलीला मचंन के दौरान होंगे ये नियम सीएम योगी ने कहा कि रामलीला स्थलों पर 100 से ज्यादा दर्शक एकत्र नहीं हो सकेंगे। नहीं लगेंगे पंडाल, घरों में रख सकते हैं प्रतिमाएं वहीं दुर्गा पूजा को लेकर सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगाई गई है। सीएम ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान किसी को भी जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी। लोग अपने घरों में मूर्ति स्थापित करके पूजा कर सकते हैं। नहीं लगेंगे मेले हर साल दु...

सपा अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न

Image
गोंडा। जनपद मे सपा कार्यालय गोंडा पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य महफूज खा रहे। अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा वादा किया कि अल्पसंख्यक सभा मिशन 2022 के लिए जी जान से जुटी है और आगे भी जुटी रहेगी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक सभा पार्टी की रीढ़ है तथा पार्टी हर स्तर पर अपने एक एक कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से हम लोग 2022 में सरकार बनाने हेतु लग जाइए। सदस्य विधान परिषद महफूज खां ने अल्पसंख्यक सभा के साथियों को बधाई दिया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की प्रदेश सचिव तस्लीम खान तथा जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद ने कार्यकर्ताओं में खूब उ...

रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के निरीक्षक प्रवीण कुमार सम्मानित

Image
गोंडा। कोविड महामारी के काल मे प्रवासी मजदूरों को युद्ध स्तर पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से घर भेजने और संकट के समय समाज के गरीब तबके का साथ देने के लिये और रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के जवानों को कोविड के संक्रमण के समय बचाने के लिये, बेहतरीन कार्य करने वाले रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षको को रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री अरुण कुमार ने हौसला अफजाई करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है । जिसमे गोंडा के रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l उक्त सम्मान को महानिदेशक की ओर से आईजी रेलवे सुरक्षा बल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव ने डीआईजी श्री एस के सैनी और सीनियर कमांडेंट श्री अमित प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति में प्रदान दिया गया l पूर्वोत्तर रेलवे में इनके अतिरिक्त सहायक सुरक्षा गोरखपुर क्षेत्र श्री रविशंकर सिंह, निरीक्षक बस्ती नरेंद्र  यादव, निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, निरीक्षक अभय राय को भी यह सम्मान दिया गया है l श्री प्रवीण कुमार को उक्त सम्मान मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और उनके साथ कार्य करने वाले लोगों ने हर्ष व्यक्त क...

गोंडा ब्रेकिंग आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Image
गोंडा ब्रेकिंग। आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया, अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी को मारी गोली, पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम, गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल मे भर्ती कराने के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही दम तोड़ा, वजीरगंज के पेड़राही गांव का पूरा मामला बताया जा रहा है जहाँ पर कुलदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी नीलम सिंह को आपसी विवाद के चलते गोली मार दी बाद मे खुद को भी गोली मार कर घायल कर लिया जिसके बाद गम्भीर हालत मे कुलदीप सिंह को जिला अस्पताल लाया जा रहा था पर रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है । अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि जिला अस्पताल ले जाते समय पति की मौत रास्ते में हुई है पत्नी की मौत मौके पर ही हो गई थी दोनों के शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है । इस पूरी घटना से गांव ...

द गोल्डन ब्लड संस्था के द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर।

Image
  गोंडा। कोविड-19 महामारी के दौरान यदि किसी भी घर या परिवार का कोई व्यक्ति बीमार होता था और उसको रक्त की आवश्यकता होती थी तो सबसे पहला प्रश्न यही उठता था कि रक्त कौन देगा और कहां से आएगा क्योंकि कोविड-19 महामारी के दौरान लोग अस्पतालों में जाने मे डरते थे लेकिन गोंडा में द गोल्डन ब्लड सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा कोविड-19 महामारी के काफी पहले यानी लॉकडाउन के काफी पहले से कई महीनों से जरूरतमंदों को ब्लड देकर मदद कर रही है। द गोल्डन ब्लड सेवा समिति द्वारा आज महारानी गंज घोसियाना निकट रहमानिया मस्जिद इलाहाबाद बैंक रानी बाजार शाखा के सामने पर, एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और बहुजन समाज पार्टी के नेता मसूद आलम खान ने किया उनके साथ में समाजसेवी मोहम्मद इसराइल भी उद्घाटन के अवसर पर मौजूद थे। इस रक्तदान शिविर में संस्था के अध्यक्ष सलमान खान संस्था के सचिव मोहम्मद इमरान शानू संस्था के महामंत्री यीशु पाल भाटिया गोल्डन ब्लड संस्था के सदस्य नदीम अहमद, जावेद अहमद,सलमान अहमद, फैजान, दानिश खान के साथ-साथ महारानी गंज घोसियाना और साहबगंज के कल...

नगर कोतवाल आलोक राव के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

Image
गोंडा। कोविड-19 महामारी के दौर में जहां एक तरफ मास्क का प्रयोग अनिवार्य हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ इन दिनों मास्क को ना पहनने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है हालांकि कोरोना का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है लेकिन लोगों के द्वारा यह समझ लिया गया है कि अब गोंडा जनपद में कोरोना के केस कम आ रहे हैं तो कोरोना किसी भी प्रकार से अब उनको नहीं होगा, और अब कोरोना का दौर खत्म हो गया लेकिन हकीकत बिल्कुल इसके उलट है इन्हीं सब कारणों को मद्देनजर रखते हुए और नवागत एसपी शैलेश पांडे के आदेश पर सदर क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम की अगुवाई में कल शाम को नगर कोतवाल आलोक राव के नेतृत्व में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुनानक चौक चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट और मास्क की चेकिंग की गई। मौके पर जो लोग दोपहिया वाहन पर बिना मास्क और बिना हेलमेट के दिखाई पड़े उनका 500 रुपए का चालान किया गया कुल वाहन चेकिंग की अवधि में 22 लोगों के चालान काटे गए। इस अवसर पर नगर कोतवाल आलोक राव, बीएन सिंह, एसआई सुनील कुमार समेत नगर कोतवाली और गुरुनानक चौक चौराहे चौकी की पूरी टीम गुरुनानक ...

सपा के किसान एवं श्रम प्रकोष्ठ द्वारा उठाया गया चीनी मिल के गन्ना किसानों का मुद्दा

Image
गोंडा। आज बृजेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान एवं श्रम प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी गोंडा के द्वारा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव जी के आवाहन पर, बजाज शुगर मिल, मनकापुर चीनी मिल ,एवं मैजापुर चीनी मिल ,के यूनिट हेड को पत्र के माध्यम से किसानों एवं श्रमिकों की दयनीय स्थिति  के बारे में अवगत कराया गया । जिसकी एक प्रति उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल एवं जिला गन्ना अधिकारी जनपद गोंडा को उन्होंने स्वयं जाकर प्रेषित की। दोनों अधिकारियों ने किसान हित एवं मजदूर हित को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। किसानों और मजदूरों के लिए जिले स्तर पर आवाज उठाने का कार्य जिला अध्यक्छ श्री आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव जी के निर्देशानुसार हुआ ,समाजवादी पार्टी शुरू से ही किसानों ,श्रमिकों की हितेषी रही है और उनकी आवाज को सड़क से सदन तक हमेशा उठाती आई है ,सभी अधिकारियों से मिलने के पश्चात समाजवादी  पार्टी के जिला कार्यालय पर पूरी रिपोर्ट एवं प्रति आदरणीय जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव जी को सौंपी गई...

आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में तरबगंज विधानसभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया

Image
गोंडा। आज आम आदमी पार्टी की तरबगंज विधानसभा की बैठक स्थानीय गुरुकुल एकेडमी में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से आए हुए गोंडा व बलरामपुर के प्रभारी श्री अमृत नाथ शुक्ला और अधिवक्ता श्री शरद दीक्षित ने किया जिसमें जिला कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पांडे, जिला सचिव श्री वकील अहमद, नगर अध्यक्ष श्री सुधाकर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मनीष सिंह मौजूद रहे । इस बैठक में तरबगंज विधानसभा के प्रभारी श्री जसवंत सिंह की विधानसभा टीम का विस्तार किया गया । बैठक में श्री राकेश सिंह के प्रस्ताव पर श्री अतुल त्रिपाठी को सचिव का पद दिया गया इसी क्रम में श्री राघवेंद्र दुबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया श्री अरविंद सिंह को सह प्रभारी तरबगंज मनोनीत किया गया और अरि सूदन तिवारी को संगठन प्रभारी तरबगंज की जिम्मेदारी दी गई । सभी के मनोनयन पर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर हर्ष व्यक्त किया सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को दिल्ली से आए हुए प्रभारियों ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर नए नियुक्त हुए तरबगंज विधानसभा के सचिव श्री अतुल त्रिपाठी...

डीएम के आदेश पर आरटीओ दफ्तर के बाहर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने मारा छापा

Image
10 लोगों को मौके पर पकड़ा, 01 कम्प्यूटर जब्त  गोण्डा। आरटीओ दफ्तर के बाहर दलालों के सक्रिय होने की शिकायतों एवं सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए बुधवार को डीएम व एसपी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी व सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली नगर भेजवाया। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया कि समाचार पत्रों एवं जनसामान्य की शिकायतों के माध्यम से यह सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थी कि आरटीओ कार्यालय में लाइसेन्स सम्बन्धी कार्यों को कराने के लिए दलाल सक्रिय हैं जो भोले-भाले लोगों से अधिक पैसे वसूल कर दलाली करने का काम करते हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ को छापेमारी करने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी व एसपी के निर्देश पर दोनों अधिकारियों द्वारा आरटीओ दफ्तर के बाहर छापेमारी की गई और दस संदिग्ध दलालों को पकड़ा गया तथा तीन मोटर साइकिलें व 01 अदद कम्प्यूटर भी जब्त किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए 10 लोगों में से 04 लोगों का धारा 151 के तहत चालान किया गया तथा 06 लोगों को चेता...

आप गोंडा के संगठन विस्तार मे शेष नारायण मिश्रा को कटरा बाजार विधानसभा का प्रभारी बनाया गया।

Image
गोंडा। आज आम आदमी पार्टी की गोण्डा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कटरा विधानसभा प्रभारी शिवाकांत गोस्वामी जी की जन जन आक्सीजन अभियान में निष्क्रिय भूमिका के कारण कटरा विधानसभा का नया प्रभारी श्री शेषनारायण मिश्रा को जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पांडे, दिल्ली से आये हुए जिला प्रभारी अमृतनाथ शुक्ला जी व अधिवक्ता शरद दीक्षित जी की उपस्थिति में मनोनीत किया गया।  इस अवसर पर पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य और नगर अध्यक्ष श्री सुधाकर कुमार,रणविजय सिंह, गोण्डा सदर विधानसभा प्रभारी श्री अंजनी नंदन श्रीवास्तव, जिला सचिव वकील अहमद "सर जी" समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस अवसर पर दिल्ली से आये हुए प्रभारियों ने कहा कि हमें आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि शेष नारायण मिश्रा जी पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करेंगे। इसके बाद नये मनोनीत अध्यक्ष श्री शेष नारायण मिश्रा जी ने सभी उपस्थित जिला कमेटी के सदस्यों और दिल्ली से आये हुए प्रभारियों को साथ लेकर अपने विधानसभा मे एक मीटिंग का आयोजन भी कराया जहाँ सभी मौजूद व्यक्तियों ने लोगो से अपनी बात कही और संवाद स्थापित किया। इस अवसर ...

इलाहाबाद बैंक रानी बाजार शाखा में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Image
गोण्डा। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में जहां मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है तो दूसरी तरफ सोशल डिस्टेंसिंग या दैहिक दूरी का पालन भी अनिवार्य हो गया है जिससे कि संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में ना फैले, लेकिन ऐसा लगता है कि बैंक और उसमें कार्य करने वाले कर्मचारी इस मामले में शिथिल नजर आते हैं आज इलाहाबाद बैंक रानी बाजार शाखा में काफी लंबी लाइन लगी हुई दिखाई पड़ी लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दूसरे से सटकर लाइन लगाकर खड़े हुए थे इस मामले में जब हमारे संवाददाता ने गार्ड से बात की तो गार्ड ने कहा कि हमने लोगों को समझाया लेकिन लोग नहीं माने तो हम क्या करें अंदर जब ब्रांच मैनेजर और असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर से बात करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वह लोग फील्ड में किसी कार्यवश गए हुए हैं अंदर दो पुलिसकर्मी भी बैठे हुए दिखाई पड़े एक महिला आरक्षी और एक पुरुष आरक्षी जिनका कार्य वास्तव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना,बाहर लगी हुई लाइनों को व्यवस्थित करना है वह अंदर बैठकर आराम फरमाते हुए दिखाई दिए लगभग सभी छोटे बैंकों में यही हाल आए दिन द...

रेलवे सुरक्षा बल ने रात्रि गस्त के दौरान रेलवे की केबल चुराते हुए 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Image
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार साथ उनि. ललितेश कुमार सिंह, उनि. राणा प्रताप सिंह, कान्स अरशद अली, कान्स ब्रम्हानंद राय, कान्स ज्ञानेंद्र कुमार रेसुब./पोस्ट गोण्डा तथा CIB/GD के निरीक्षक प्रणय कुमार द्वारा आपराधिक गतिविधि निगरानी तथा रात्रि गस्त के दौरान गोण्डा पुराना मालगोदाम के पास लाइन किनारे झाड़ियों में 03 ब्यक्तियों को 3 बंडल सिगनल केविल (रेल संपत्ति) के साथ समय 00.45 बजे गिरफ्तार किया गया, जिनका नाम पता विवरण इस प्रकार है:- 1) पवन पुत्र स्वर्गीय रामप्रीत उम्र 19 बर्ष निवासी किनकी पोस्ट सिसवरिया थाना मोतीगंज जिला गोण्डा। 2) कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय रामप्रीत उम्र 22 बर्ष पता उपरोक्त। 3) मनउ पुत्र स्वर्गीय सत्यप्रकाश उम्र 35 बर्ष निवासी गोपालजोत पोस्ट मलारी थाना देहात कोतवाली जिला गोण्डा।             ऊपरोक्त ब्यक्तियों से उक्त रेलवे सम्पत्ति को यार्ड से चुराकर ले जाने व अपने पास रखने के वावत अधिकार पत्र की माॅग की गई तो मौके पर नही दिखा सके। उक्त कार्य 3 RP(UP)ACT के तहत दण्डनीय अपराध बनता पाकर उपरोक्त अभियुक्तों को उनके ...

बड़गांव पुलिस चौकी पर की गई मास्क की चेकिंग, न लगाने वालों का किया गया चालान

Image
गोंडा। कोरोना महामारी के दौरान मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य हो गया है लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्राय देखा जाता है कि शहर में निकलने वाले लोग बिना मास्क और हेलमेट लगाए हुए यहां वहां विचरण करते रहते हैं नवागत एसपी श्री शैलेश कुमार पांडे के आदेश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों और चौकी प्रभारियों को यह निर्देश दिया गया है कि मास्क और हेलमेट की सघन चेकिंग की जाए इसी क्रम में आज बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे पर एसआई अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम के साथ मास्क और हेलमेट की सघन चेकिंग की गई जिसमें कई लोग खासकर युवा वर्ग बिना मास्क लगाए पाए गए उनका मौके पर चालान किया गया। एसआई अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बिना मास्क और हेलमेट वालों की चेकिंग की जा रही है बिना मास्क लगाकर निकलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क और हेलमेट के पाया जाता है तो ₹1000 का चालान किया जाएगा और यदि कोई बिना मास्क के पाया जाता है तो ₹500 का चालान किया जाएगा मौके पर उन्होंने बताया कि दस व्यक्तियों का बिना मास्क के चालान आज किया गया है। एसआई अजय कुमार गुप्ता के साथ टीम में जगदम्बा...

कृषि अध्यादेश के विरोध में "आप" गोंडा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Image
गोंडा। कृषि अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी गोंडा ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सक्षम अधिकारी के माध्यम से दिया। जैसा की ज्ञात है, कल संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से कृषि अध्यादेश को केंद्र की सरकार द्वारा पारित करा लिया गया है जिसके विरोध में देशभर में आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रदर्शन हो रहे हैं और इस बिल का विरोध किया जा रहा है इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी गोंडा ने राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी के माध्यम से दिया जिसमें कहा गया है कि कृषि अध्यादेश को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कहा गया की ये बिल किसानों के लिए क्रांतिकारी बिल है लेकिन सच यह है कि कृषि जो हमारे देश की धरा है और 80% लोग जो गांव में रहते हैं वह कृषि पर निर्भर है उसको प्राइवेट हाथों में देने के लिए ही ये बिल लाया गया है, इस बिल की वजह से धान और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म हो जाएगा बिल में प्राइवेट कंपनियों को खुली छूट दे दी गई है कि आप आइए और कृषि क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लीजिए इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट,एलआईसी,बैंक, एयर इंडिया ...

रेलवे सिगनल से छेड़छाड़, व सिगनल सम्बंधित उपकरण, रेल सम्पति चुराने वाला अपराधी गिरफ्तार

Image
गोंडा। आज दिनांक 19.09.2020 को उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह रेसुब./पोस्ट गोण्डा को दूरभाष पर जुनियर इन्जीनियर/सिगनल करनैलगंज द्वारा सूचना दिया गया कि करनैलगंज पूर्वी यार्ड में सिंगनल डिस्टर्ब हो गया है। उक्त सूचना  जकरनैलगंज यार्ड पहुँचकर किमी नम्बर 685/21-28 के मध्य रामकेश मीणा जेई/सिगनल करनैलगंज के साथ घटना स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया तो उक्त किमी के मध्य 03 टीएलजेबी का तार नोचा  09 टीएलजेबी का ढक्कन भी गायब पाया गया, जिसके बावत संयुक्त निरीक्षण नोट बनाया गया व ईएसएम द्वारा कार्यवाही हेतु एक लिखित तहरीर दिया गया तत्पश्चात् सिगनल विभाग द्वारा उक्त विफलता दूर की गई। उक्त के बावत उपरोक्त हमराहीगण के साथ खोजबीन में संल्गन होकर आसपास के ईलाके मे पतारसी करने के क्रम में एक ब्यक्ति करनैलगंज पूर्वी यार्ड से पकडा गया जिसने पूछताछ मे अपना नाम बुच्चे पुत्र स्व. मोहम्मद वारिस निवासी ग्राम मोहल्ला गाडी बाजार करनैलगंज थाना करनैलगंज जिला गोण्डा उम्र 35 वर्ष बताया तथा उसके कंधे पर रखे बोरी को उसी से पलटवाकर देखा गया तो रेलवे के सिंगनल टीएलजेबी में लगनेवाला ढक्कन कुल 09 अद...

मीना शाह इंस्टिट्यूट के संस्थापक महबूब मीना शाह बाबा जी का निधन

Image
गोंडा की आन बान शान और जनपद मे शिक्षा की अलख जगाने वाले महबूब मीना शाह बाबा जी का आज दोपहर इंतकाल हो गया। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली। गोंडा जनपद मे उन्होंने सबसे पहले टेक्निकल कॉलेज की स्थापना की। जनपद मे मीना शाह इंस्टिट्यूट की नीव रखने का श्रेय उन्हीं को जाता है। वो न सिर्फ इस इंस्टिट्यूट के संस्थापक थे बल्कि एक बहुत बेहतरीन इंसान भी थे। उनके निधन पर मीना शाह इंस्टिट्यूट के मुख्य नियंता सईद सर के साथ जनपद के विभिन्न अधिकारियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रचार प्रसार एवं क्रियान्वयन की रणनीति विकसित करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया

Image
गोण्डा। दिनांक 16 सितंबर को स्थानीय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यापक प्रचार प्रसार एवं क्रियान्वयन की रणनीति विकसित करने हेतु साथ ही साथ योजना तैयार करने हेतु जनपद स्तर की एक कार्यशाला आयोजित की गई यह कार्यशाला मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नई राज्य शिक्षा नीति से संबंधित है जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा श्री अनूप कुमार ने इस कार्यशाला का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में उपस्थित सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को इसके विषय में विस्तृत जानकारी दी जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के अनुसार पूरे जनपद में क्रियान्वयन हेतु 11 मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं और सभी तहसील के माध्यमिक शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी इसका प्रचार प्रसार करेंगे राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता त्रिपाठी ने बताया कि वेबीनार का उद्देश्य ऐप के माध्यम से नियमित वर्चुअल कार्यशाला ए आयोजन करना है जिसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य शिक्षक अभिभावक एवं अन्य प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्...

गोंडा मे नवागत पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण किया

Image
आज दिनांक-17.09.2020 को नवागत पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा जनपद गोण्डा के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया गया। 

गोंडा जिले के पुलिस अधीक्षक का भव्य विदाई समारोह रिज़र्व पुलिस लाइन मे आयोजित

Image
    गोंडा। जनपद के पुलिस परिवार के मुखिया, पुलिस अधीक्षक श्री राजकरण नैयर का स्थानांतरण जनपद गोंडा से जनपद जौनपुर हो जाने के उपलक्ष्य में दिनांक 14 सितंबर 2020 को शाम 7:00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण द्वारा सप्रेम भेंट एवं फूल माला पहनाकर विदाई दी गई विदाई समारोह में जिलाधिकारी गोंडा श्री नितिन बंसल अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी क्षेत्राधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी करनैलगंज क्षेत्राधिकारी तरबगंज क्षेत्राधिकारी मनकापुर प्रतिसार निरीक्षक जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक थाना अध्यक्ष व समस्त थाना प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी गण मौजूद रहे । अपने अनुभव साझा करते हुए राजकरण नैयर ने कहा कि उन्हें गोंडा में काम करना बहुत अच्छा लगा और अंत मे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिक्त कोटे की दुकानों का आवंटन इस माह के अन्त तक, कोटे की दुकानों हेतु सिर्फ पुराने व क्रियाशील स्वयं सहायता समूहों का होगा चयन

Image
गोण्डा। जनपद में रिक्त कोटे की दुकानों का आवंटन इस माह के अन्त तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाय तथा शासन के निर्देशानुसार कोटे की दुकानों के आवंटन में सिर्फ उन्हीं स्वयं सहायता समूहों का चयन किया जाये जो पुराने तथा पूर्णरूप से क्रियाशील हों और सम्बन्धित समूह का सही व सुचारू संचालन प्रमाणित होता हो। इसके अतिरिक्त अभियान चलाकर अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों का सत्यापन करा लिया जाय। यह निर्देश जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में सभी उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों तथा पूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। कोटे की दुकानों हेतु सिर्फ पुराने व क्रियाशील स्वयं सहायता समूहों का होगा चयन- जिलाधिकारी समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी खाद्यान्न की दुकानों के आवंटन में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देने के निर्देशों के क्रम में किसी भी दशा में नए स्वयं सहायता समूहों के चयन हेतु प्रस्ताव नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा केवल पूर्ण रूप से सक्रि...

इंजीनियर्स डे पर विशेष- गोंडा के मैकेनिकल इंजीनियर ने लिखी किताब "द रियल समाजवादी हीरो अखिलेश यादव"

Image
गोंडा। इंजीनियरिंग की और मैनेजमेंट की पढ़ाई कितनी कठिन होती है इससे आप सभी वाकिफ हैं एक इंजीनियर जो बड़ी मुश्किलों से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके एक उत्कृष्ट इंजीनियर बना लेकिन लेखन का ऐसा जज्बा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता अखिलेश यादव की जीवन शैली और आदर्शों से प्रेरित होते हुए उनकी 35 पन्नों की बायोग्राफी ही लिख डाली। और किताब भी ऐसी लिखी कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने इंजीनियर से अंग्रेजी में लिखी किताब द रियल समाजवादी हीरो अखिलेश यादव का हिंदी में प्रकाशन करने को कहा है। गोंडा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फैजाबाद रोड निवासी फहद अंजुम का यूं तो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते समय किताबों से पुराना नाता रहा लेकिन वह कब अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई से लेखन की तरफ आ गए उन्हें खुद पता नहीं चला। गोंडा जनपद के फैजाबाद रोड निवासी अधिवक्ता लतीफ खान का सैफई से पुराना रिश्ता रहा है,पिता के साथ ही फहद को कई बार मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से मिलने का अवसर भी मिला इन मुलाकातों का नतीजा यह रहा कि मैकेनिकल इंजीनियर फहद अंजुम न...

"आप" की छात्र युवा संघर्ष समिति ने 5 साल के संविदा के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Image
गोंडा।जब से उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी भर्तियों में संविदा का नियम लागू करने का फैसला किया है तब से इसकी चारों ओर आलोचना हो रही है। इसी व्यवस्था के विरोध में आज छात्र युवा संघर्ष समिति ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी के माध्यम से सौंपा जिसमें कहा गया कि प्रदेश सरकार समूह ख व ग की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रही है प्रस्तावित व्यवस्था में चयन के बाद शुरुआती 5 वर्ष तक कर्मियों को क्षमता के आधार पर नियुक्ति करने की योजना है इस दौरान कर्मियों को नियमित सरकारी मापदंडों को मिलने वाले अनुमान सेवा संबंधी लाभ नहीं मिल सकेंगे 5 साल की कठिन संविदा सेवा के दौरान कर्मियों का मानसिक रूप से उच्च अधिकारियों द्वारा शोषण होगा और उच्च अधिकारियों द्वारा नौकरशाही की गुलामी से प्रताड़ित होंगे शासन द्वारा कार्मिक विभाग इस प्रस्ताव पर कैबिनेट के समक्ष विचार करने की तैयारी कर रहा है प्रदेश सरकार अलग-अलग भर्ती प्रक्रिया में रिक्त पदों पर प्रतियोगी छात्रों को चयन के बाद संबंधित संवर्ग की सेवा नियमावली के अनुसार नियुक्ति देती है इस दौरान कर्मियों की नियम...

मारवाड़ी संघ की महत्वपूर्ण बैठक मे समाजसेवी विकास अग्रवाल को अध्यक्ष और श्रवण अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया।

Image
गोंंडा। नगर मारवाड़ी संघ की महत्वपूर्ण बैठक मे समाजसेवी विकास अग्रवाल को अध्यक्ष और श्रवण अग्रवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी । ये जानकारी देते हुये संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप केडिया नें बताया कि सूरज काम्प्लेक्स मे व्यवसायी अजय अग्रवाल के कार्यालय पर एक दैहिक दूरी के साथ बैठक आयोजित की गयी । बैठक मे सर्वसम्मति से विकास अग्रवाल को अध्यक्ष और श्रवण अग्रवाल को महामंत्री व अन्य समाज के जिम्मेदार लोगों को संरक्षक,मंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, वरिष्ठ सदस्य ,आमंत्रित सदस्य समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों से नवाजा गया । नव नियुक्त अध्यक्ष विकास अग्रवाल नें कहा कि वे मारवाड़ी समाज के साथ सभी तबकों के लिये संघ द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यों मे बढ़चढ़ का महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे । उन्होनें बताया कि संघ के संस्थापक राधे श्याम केडिया हैं । इसके अतिरिक्त संरक्षक मंडल में योगेंद्र सिंघल, राम प्रकाश मित्तल, प्रेम गोयल, हरगोविंद अग्रवाल व बलराम केडिया शामिल किये गये हैं । उन्होनें बताया कि अंकुर गर्ग व जीतीश सिंघल उपाध्यक्ष, उमाशंकर अग्रवाल मंत्री, अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष,रा...

आप गोंडा की तरफ से जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन को दिया गया ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर।

Image
गोंडा। विधान सभा सदर में आज सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र त्रिपाठी जी को और जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह जी को गोंडा - बलरामपुर जिले के प्रभारी श्री अमृत नाथ शुक्ला व श्री शरद दीक्षित एडवोकेट और 'आप' जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय जी के निर्देश के अनुसार आज श्री मनीष सिंह जिला मीडिया प्रभारी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती, नगर अध्यक्ष सुधाकर कुमार, जिला सचिव श्री वकील अहमद 'सर जी' एवं अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष श्री दिवाकर तिवारी एडवोकेट, अनिल पाण्डेय, अरविन्द शर्मा व विधान सभा सदर प्रभारी श्री अंजनी श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा आम आदमी पार्टी गोंडा की तरफ से अधिवक्ताओं, मुन्सी, पैरोकारों की ऑक्सीजन लेवल की जांच हेतु ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर दिया गया । इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र त्रिपाठी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि एक सराहनीय कार्य है जिससे कि कोरोना महामारी को रोकने मे बहुत मदद मिलेगी। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह द्वारा भी आम आदमी पार...

10 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, शैलेष पांडेय गोण्डा के नये एसपी बनाये गये

Image
गोण्डा। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी शैलेष पांडेय गोण्डा के नये एसपी बनाये गये हैं। इससे पहले वह बागपत के एसपी थे और उसके बाद उनकी तैनाती बरेली के एस एस पी के पद पर हुई थी जहाँ से अब उन्हे गोण्डा जनपद के एस पी के पद पर नई तैनाती दी गयी है।  गोंडा के एसपी रहे श्री राजकरन नैयर को जौनपुर के एसपी के पद पर नई तैनाती मिली है और रोहित सिंह सजवान को बरेली के एसएसपी के तौर पर नई तैनाती मिली है जहां पर पहले श्री शैलेश पांडे की तैनाती थी झारखंड में खारसवां के रहने वाले शैलेष पांडेय बीएससी नॉटिकल साइंस से करने के बाद प्रशासनिक सेवा में आये। इससे पहले वह कई जिलो में कप्तान रह चुके हैं। 

जयनारायण चौराहे के पास ओवरब्रिज पर देर रात पलटा बेकाबू ट्रक

Image
गोंडा।शहर के जयनारायण चौराहे के समीप शनिवार की सुबह ओवरब्रिज से उतरते समय एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है इस दुर्घटना में चालक और परिचालक दोनों घायल हो गए हैं दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,पुलिस के मुताबिक तक बलरामपुर से गोंडा आ रहा था। ट्रक में मैदा लगा हुआ था और ट्रक किसी बड़े व्यापारी का बताया जाता है हालांकि हादसा देर रात हुआ था सुबह तक वहां पर ट्रक में मौजूद सभी मैदा के बोरों को हटा लिया गया था लेकिन खबर लिखे जाने तक ट्रक को ओवर ब्रिज के बीच से हटाया नहीं जा सका था ट्रक के बीच रास्ते में गिरे होने की वजह से सुबह से लेकर जाम की स्थिति बनी रही कई छोटे और बड़े वाहन गोंडा से बलरामपुर और बलरामपुर से गोंडा आने और जाने वाले वाहन वहां पर जाम में फंसे रहे।

55 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से बनेगी आर्यनगर से पृथ्वी नाथ तक जाने वाली टू लेन सड़क

Image
गोण्डा। जनपद के दो प्रमुख देवस्थान पृथ्वीनाथ और झालीधाम को जाने वाली सडक वर्षो से जर्जर पडी है जिसके चलते श्रद्वालूओं को भारी परेशानी का सामना करना पडता है, शासन ने गोण्डावासियों सहित अन्य श्रद्वालूओं की इस समस्या को देखते हुए 22 किलोमीटर के इस मार्ग को टूलेन सडक में बदलने का निर्णय लिया है साथ ही सडक निर्माण के लिए 20  करोड रूप्ये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। श्रद्वालूओं सहित इस क्षेत्र के सामान्य जनमानस के लिए बुधवार को बडी ही अच्छी खबर आयी इस सडक के निर्माण से इन धर्म स्थानो को आने वाले श्रद्वालूओ के साथ साथ लगभग पाचं दर्जन से भी अधिक गावं के निवासियों को होने वाली बडी असुविधा से मुूक्ति मिल जायेगी। 22 किलोमीटर की इस सडक की कुूल लागत 55 करोड 77 लाख रूपये आंकी गयी है जिसमें से 20  करोड की पहली किस्त जारी भी कर दी गयी हैं आशा है जल्द ही इस क्षेत्र के निवासियों को प्रदेश सरकार के इस तोहफे का लाभ भी मिलना आरम्भ हो जायेगा। परंतु अब भी बड़ा सवाल यह है की कहीं बाकी सड़कों की तरह ये सड़क का निर्माण भी नेताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत और भृष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए।...

चेकिंग के दौरान खरगूपुर पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता

Image
गोंडा। जनपद के खरगूपुर क्षेत्र में खरगूपुर थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया उस चेकिंग अभियान में खरगूपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अवैध तमंचे तीन जिंदा कारतूस और ₹45000 के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।  पुलिस ने दोनों अभियुक्तों में से एक नीरज सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी वजीरगंज थाना क्षेत्र के पास से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया तो वहीं पर दूसरे अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बस्ती जिला से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से लगभग रुपए 45000 भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने खत्म किया रविवार का भी लॉकडाउन। शनिवार का लॉकडाउन एक हफ्ते पहले ही खत्म किया गया था।

Image
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। अब बाजार अपनी साप्ताहिक बंदी के हिसाब से ही खुलेंगे और बंद होंगे। इसके साथ ही सरकार ने थाना दिवस और तहसील दिवस भी शुरू करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बैठक के बाद रविवार को होने वाला लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। इससे पहले दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन शनिवार और रविवार का होता था। बीते दिनों सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था और अब रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस और थाना दिवस को पहले की तरह फिर से संचालित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई फिर से शुरू की जाए! 

लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का निधन

Image
गोण्डा। हिंदी के विद्वान प्रोफेसर और लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. छोटेलाल दीक्षित जी का आज 84 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। उनके निधन से सभी स्तब्ध रह गए। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज की स्थापना दौर से जुड़े दीक्षित जी ने समाज और साहित्य को नई दिशा देने में कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हिंदी साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना हमेशा योगदान दिया तो अब तक करीब 300 बेटियों के शादी कराकर एक मिसाल बन चुके थे। 

विद्यालय आते समय सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की घटना स्थल पर मृत्यु

Image
गोँडा । जिले में थाना वजीरगंज क्षेत्र के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह विद्यालय आते समय एक ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पर पीछे बैठी शिक्षिका ट्रक के आगे गिर गई। शिक्षिका ट्रक के नीचे आ गई और ट्रक उसको रौंदते हुए फरार हो गया। हादसे में शिक्षिका का रिश्तेदार भी घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय दूबे ने बताया सुबह गोंडा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में पीछे बैठी शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक उसे रौदता हुआ निकल गया। बाईक चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया शिक्षिका का नाम शिल्पा वर्मा है जो अयोध्या जिले के बीकापुर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह सोमवार अपने रिश्तेदार के साथ प्राथमिक विद्यालय नगवा वजीरगंज आ रही थी जहाँ पर वो सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है। शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार और सभी शिक्षकों में शोक छा गया है।

पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्यवाही से युवक की आँखो मे आई गंभीर चोटें

Image
गोंडा। आज एक बार फिर गोंडा पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया पूरा मामला गायत्री पुरम कॉलोनी के पीछे स्थित घोसियाना कटहवा का बताया जा रहा है जहां पर पुलिस रविवार की लॉकडाउन की वजह से गश्त करने पहुंची थी वहां पर कुछ लोग झुंड बनाकर बैठे हुए थे बताया जा रहा है कि वहां पर बैठे सभी युवक जुआ खेल रहे थे पुलिस ने उन सभी युवकों को आड़े हाथों लिया और मारपीट शुरू कर दी पुलिस की मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें से एक युवक की आंख में बहुत ही गंभीर चोटें आई हैं युवक की आंख का पूरा ऊपरी हिस्सा कट गया है जैसा कि युवक के भाई सईद ने बताया कि पुलिस वालों ने वहां बैठे हुए युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनका भाई वहां से सिर्फ गुजर रहा था वह उन युवकों में शामिल नहीं था उसके बाद भी पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया और जब वह पुलिस वालों से छोड़ देने की मिन्नतें करने लगा तो पुलिस वालों ने उसे जबरदस्त तरीके से मारा पीटा साथ ही वहां पर लगे हुए कांटों के तार में उसका सर पकड़कर बुरी तरीके से लड़ा दिया जिससे कि युवक की आंख की पलक पूरी तरीके से खराब हो गई उसके बाद पुलिस वाले युवक को वहां ...

योगीराज में सुरक्षित नहीं अधिवक्ता की जमीन, दबंग कर रहे कब्जा जिला प्रशासन ने खड़े किए हाथ

Image
गोंडा। बार एसोसिएशन गोंडा एवं सिविल बार एसोसिएशन गोंडा के तत्वाधान में पदाधिकारियों द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें जिले की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था जुडिशल आदेश का प्रशासन व पुलिस द्वारा अनुपालन न कराए जाने और नकल फीस में अत्यधिक बढ़ोतरी को लेकर संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गण श्री दीनानाथ त्रिपाठी व वीरेंद्र त्रिपाठी ने जिले में हो रही कानून व्यवस्था पर व पुलिस के द्वारा राजनीतिक दबाव के कारण गरीब असहाय का जबरन जमीन कब्जा कराना माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश को नजरअंदाज करना फर्जी मुकदमों में फंसाना आदि गंभीर विषयों पर अपनी बात कही। जिले के मुखिया श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस के मुखिया कप्तान साहब का ढीला रवैया और राजनीतिकरण पर गंभीर मंथन किया और कहा कि जिले के प्रमुख अधिकारियों पुलिस अधिकारी अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो एक बड़ा अधिवक्ता आंदोलन शुरू किया जाएगा बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रश...

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अवैध आरक्षित टिकट बनाने और बेचने के जुर्म में दो गिरफ्तार

Image
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के द्वारा की गई कार्यवाही में दो व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है दोनों रेलवे के आरक्षित टिकट अवैध तरीके से बना कर टिकट की धनराशि से ज्यादा पैसे लेकर लोगों को बेचते थे इस संबंध में जब रेलवे सुरक्षा बल को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कर्नल गंज गुरुद्वारा रोड पर स्थित अंश बिजनेस प्वाइंट से अवैध रेलवे ई टिकटों का कारोबार किया जा रहा है उक्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा से प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल गोंडा, उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह,उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह,कांस्टेबल बीएन राय कॉन्स्टेबल ज्ञानेंद्र कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक सीआईबी गोंडा प्रणय कुमार कांस्टेबल प्रिंस चौधरी अपने सभी स्टाफ के साथ रवाना होकर उक्त स्थान पर पहुंचे तो देखा गया कि एक व्यक्ति काउंटर पर बैठकर लैपटॉप पर कुछ कार्य कर रहा था जिसे अपना परिचय बता कर चेक किया गया तो लैपटॉप के बगल में दो रेलवे टिकट पाए गए उस व्यक्ति की सहमति से लैपटॉप के बगल में रखे हुए टिकट देखने से ज्ञात हुआ कि दोनों टिकट पर्सनल यूजर आईडी से बनाए गए हैं ...

इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर अपने ही घर के बेडरूम मे की आत्महत्या

Image
गोण्डा। इंटर मीडिएट की एक छात्रा ने शनिवार रात अपने बेडरूम में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना लड़की के पिता बसंत लाल जायसवाल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आर्यनगर अंकुर वर्मा व थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच-पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी आर्यनगर के चौराहे के निवासी बसंत लाल जायसवाल की 15 वर्षीय पुत्री बुलबुल जायसवाल स्थानीय कस्बे में संचालित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह अपने परिवार के साथ शाम को खा-पीकर छत के ऊपर अपने बेडरूम में सोने के लिए चली गई, जहां पर वह पढ़ती और सोती थी। देर रात उसने साड़ी को गले में बांधकर छत से लटक कर आत्महत्या कर लिया। सुबह उसके न उठने पर परिवार वालों ने उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो उसे छत से लटकी देख सभी लोग अवाक रह गए। इसकी सूचना उसके पिता बसंत लाल ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव...

16 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी युवक

Image
गोंडा । जनपद में नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर भाभी दोनों भतीजे और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें से युवक की भाभी की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस और थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे थी । एस पी गोंडा श्री राजकरन नैयर ने हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का नगर कोतवाल को निर्देश दिया था। नगर कोतवाल ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और सुबह उसको पकड़ लिया। इसकी जानकारी नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा दी गयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल होने वाले बांके को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई दिनों से परिवारिक विवाद को लेकर परेशान था। शनिवार को उसने उसी विवाद के कारण अपनी भाभी, मां, भतीजों व पड़ोसी के ऊपर जान से मारने के उद्देश्य से धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में युवक की भाभी रेनू यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक राव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक...

मोहम्मद फरहान रईस खान बने समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिला उपाध्यक्ष।

Image
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी की अनुशंसा से मोहम्मद फरहान रईस खान को समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा का जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया है। मोहम्मद फरहान रईस खान के मनोनयन पर जिला महासचिव राजेश दीक्षित जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान अधिवक्ता सभा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामधन यादव चारों नगर पालिका के पालिका अध्यक्ष यमुना नगर पालिका के सभी सभासद गणों ने अत्यंत हर्ष प्रकट किया है। इस अवसर पर नए नामित किए गए जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान रईस खान ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता यही रहेगी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए अखिलेश यादव जी द्वारा किए गए अद्भुत विकास कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराया जाए आने वाला कल निश्चित रूप से समाजवादियों का है क्योंकि वर्तमान समय में लोकतंत्र के हर एक स्थान पर मौजूदा सरकार गहरी चोट पहुंचा रही है ऐसे में हमारे पास समाजवादी पार्टी ही एक सबसे अच्छा विकल्प नजर आती है क्योंकि समाजवाद एक राजनीतिक दल नहीं पार्टी नहीं बल्कि...

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावितों के लिए रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से भेजी राहत सामग्री,कलेक्ट्रेट से राहत सामग्री से भरे वाहन को किया रवाना।

Image
गोण्डा। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने शुक्रवार को रेडक्रास सोेसइटी के सहयोग से तहसील तरबगंज अन्तर्गत ग्राम ऐली-परसौली बाढ़ प्रभावितों के लिए बाढ़ राहत वाहन को रवाना किया। कलेक्ट्रेट परिसर से बाढ़ राहत सामग्री वाहन को रवाना करने के अवसर पर बतौर रेडक्रास सोेसाइटी के अध्यक्ष डीएम डा0 नितिन बंसल ने बताया कि बा़ढ प्रभावितों की सहायता हेतु रेडक्रास सोसाइटी की ओर से 01 हजार फेस मास्क, 100 प्लास्टिक बकेट, तारपोलीन 100 पीस, एसोर्टेड क्लाथ 200 पीस, मच्छरदानी 100 पीस, किचन सेट 75 पीस, जेन्ट्स धोती 50 पीस, काटन ब्लैन्केट 50 पीस तथा 25 पीस साड़ी निःशुल्क वितरण के लिए भेजी गई है। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावितों को हर सम्भव मदद मुहैया कराई जा रही है तथा राजस्व, बाढ़ खण्ड के अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर राहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी कें माध्यम से बाढ़ प्रभावितों को निःशुल्क सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी की निगरानी में रेड क्रॉस सोसाइटी और जिला आपदा प्रबंधन प्राध...

नगर पालिका परिषद गोण्डा के दावे की पोल खोल रही आश्रय कालोनी में व्याप्त गंदगी

Image
गोण्डा। स्वच्छता के दावे की पोल खोलने के लिए नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर दो में स्थित आश्रय आवास के मेन गेट पर लगे गंदगी के अंबार की यह तस्वीर ही काफी है। ऐसा भी नहीं है कि इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है बल्कि इसे देखकर भी नजरंदाज कर दिया जाता है। बताते चलें कि गंदगी में गोण्डा निचले पायदान पर आ गया था। पूरे देश में थू थू होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों की क्लास लगाई तो स्वच्छता के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू हुई। इसके बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इस दौरान सफाई के नाम पर पानी की तरह रूपया बहाया गया। ताजा रिपोर्ट में नगर पालिका परिषद द्वारा दावा किया जा रहा है कि स्वच्छता में गोण्डा को प्रदेश में 10 वहां स्थान मिला है, लेकिन जमीनी हकीकत देखी जाए तो शहर में इस तरह की तमाम तस्वीरें मिल जाएंगी। वार्ड नंबर दो के तमाम लोगों का कहना है कि अभी तक सफाई को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक कि लगभग 600 फ्लैट बने हैं, लेकिन कॉलोनी में न तो अभी तक एक भी पोल पर लाइट लगी है और न ही कूड़ेदान की व्यवस्था हो पाई है। लोगों ने सवाल खड़ा...

एक सेवा संस्था की महिलाओं के द्वारा किया गया रक्तदान और पौधारोपण कार्यक्रम

Image
गोंडा। एक सेवा संस्था जो कि हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है पूरे लॉकडाउन के दौरान एक सेवा संस्था की महिलाओं ने कई स्थानों पर कई महीनों तक लगातार खाने के पैकेट बनवाएं और बँटवाये रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर आने और जाने वाले तमाम यात्रियों को जिनको खाना और पानी सरकार के द्वारा नहीं मुहैया कराया जा रहा था उनको एक सेवा संस्था के द्वारा मुहैया कराया गया। आज इसी क्रम में आज एक सेवा संस्था की महिलाओं के द्वारा जिला महिला अस्पताल में रक्तदान किया गया तथा पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया इस अवसर पर एक सेवा संस्था की साक्षी अरोड़ा ने कहा कि साहसी युवक और बहादुर लड़कियां रक्तदान करती हैं एक व्यक्ति का रक्तदान 4 लोगों की जान बचाता है इस अवसर पर एक सेवा संस्था की साक्षी अरोड़ा वंदना कालानी शीला सिंह मौजूद रहे इन महिलाओं ने आज महिला अस्पताल परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया जिसमें महिला अस्पताल के सी एम एस का भी सहयोग रहा।

संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Image
गोंडा। गोंडा के संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां आए दिन उड़ाई जा रही हैं ज्यादातर लोग बिना मास्क के पूरे परिसर में घूमते हुए दिखाई देते हैं  संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में आने वाले लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, गाड़ी का फिटनेस चेक करवाने चालान और टैक्स जमा करने के लिए लोगों की भीड़ आए दिन वहां पर लगी रहती है लेकिन प्रायः यह देखा जाता है कि वहां पर आए हुए लोगों में ना तो कोई जागरूकता दिखाई पड़ रही है ना ही लोग वहां पर मास्क का प्रयोग कर रहे हैं ज्यादातर व्यक्ति बिना मास्क और बिना सैनिटाइजर के वहां पर आते हैं और एक दूसरे से सटकर लाइन लगाकर खड़े होते हैं खासकर काउंटर नंबर 3 और काउंटर नंबर 7 पर जहां पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है वहां लोग बिना मास्क और सैनिटाइजर के एक दूसरे से सट कर खड़े हुए थे यहां तक कि संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में कोई गार्ड या कोई भी सुरक्षाकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए दिखाई नहीं दिया। वैसे डीएम गोंडा डॉ नितिन बंसल ने विभागीय कार्यालयों को चेक करने का का कार्यक्रम प्रारंभ किया है आज उन्होंने विकास ...

जिलाधिकारी गोंडा ने किया विकास भवन और जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण

Image
गोंडा। आज जिलाधिकारी गोंडा डॉ नितिन बंसल ने गोंडा के दो अलग-अलग सरकारी  कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया  जिनमें विकास भवन और जिला पूर्ति कार्यालय शामिल है आज सुबह 9:30 बजे जिलाधिकारी अचानक विकास भवन और जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया, निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पूर्ति कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया और वहां पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने नियत समय पर उपस्थित पाए गये साथ ही साथ वहां पर उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग मास्क सैनिटाइजर और साबुन इत्यादि की व्यवस्था को भी जांच किया जांच में उन्होंने पाया कि सभी जगहों पर सैनिटाइजर मार्क साबुन इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित है इसके बाद जिलाधिकारी विकास भवन पहुंचे जहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यालयों मैं खुद जाकर अब तक निरीक्षण किया और इन्हीं सब व्यवस्थाओं की जांच की जांच में विकास भवन में सारी व्यवस्था उनको सुचारु रुप से मिली अब यहां पर प्रश्न यह उठता है कि क्या जिलाधिकारी के आने की सूचना अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले स...

"आप" गोंडा ने प्रदेश मे दलितों के उत्पीड़न और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Image
गोंडा। आज आम आदमी पार्टी गोण्डा के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में दलित उत्पीड़न के बढ़ते मामलों तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में विरोध प्रदर्शन करके "महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गोण्डा के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और दलितों पर बढ़ते अत्याचार को तत्काल संज्ञान में लेकर इस पर कार्यवाही की जाए, आम आदमी पार्टी गोंडा ने रायबरेली की घटना जिसमें एक रिक्शा चालक युवक मोहित को पुलिस के द्वारा जबरन गिरफ्तार किया गया और उसके बाद उसे थाने में बंद करके मारा पीटा गया यातनाएं दी गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई इसका कड़ा विरोध आज पार्टी के द्वारा दर्ज कराया गया और यह मांग की गई कि इस प्रकार के कृत्य में शामिल सभी पुलिस वालों को तत्काल निलंबित करते हुए उनके ऊपर कार्यवाही की जाए और सभी पुलिस वालों के ऊपर दलित की हत्या का मुकदमा दर्ज हो रायबरेली के एसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और मोहित की मां को उनके सहारे के लिए 50 लाख रुपए का मुआवजा भी दिलाने की मांग पार्टी के द्वारा ज्ञापन...