कटरा बाज़ार थाने के अंतर्गत गैरइरादतन हत्या करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया
गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने मु0अ0सं0-165/21, धारा 304 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त- सतगुरू प्रसाद को मुखबिर खास की सूचना पर प्रा0वि0 सुमेरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 25.05.2021 को जमीनी विवाद के चलते वादी राहुल पुत्र शिवकुमार नि0 पश्चिमपुरवा मौजा सुमेरपुर थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा के पिता को लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिससे वादी के पिता की मृत्यु हो गयी थी। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।