चकबंदी अधिकारी के स्थगन आदेश के बाद भी दबंग कर रहे जमीन पर कब्जा



तरबगंज गोंडा। तरबगंज थाने की पुलिस अपने कामों से कम कारनामों से अधिक चर्चित रहती है। यहां कोर्ट के आदेश का भी कोई मायने नही रहता है। जिसका ताजा उदाहरण सोमवार को ढोंढेपुर में देखने को मिला। जहां चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी के स्थगन आदेश के बावजूद दबंगों द्वारा अवैध निर्माण कर जमीन पर कब्जा किया जाता रहा और पीड़ित थाने के चक्कर लगाता रहा। यहां तक की पीड़ित की पैरवी में गए उसके रिश्तेदार को हालका दरोगा उमेश सिंह द्वारा नागुनाहन सलाखों के पीछे कर दिया गया। जिसे पीड़ित के परिजनों व स्थानीय लोगों के दबाव के बाद थाना अध्यक्ष द्वारा छोड़ा गया।
थानाक्षेत्र के ढोढेपुर गंगा लाला पुरवा में हाइवे मार्ग पर स्थिति पीड़ित कामता प्रसाद के हिस्से की सड़क के साइड की पूरी जमीन को विरोधियों ने बेंच दिया। जालसाज बैनामेदारो ने जब अवैध निर्माण करना शुरू किया तो पीड़ित कोर्ट का स्थगन आदेश लेकर थाने गया। जहां पीड़ित के मुताबिक उसके पैरोकार रिश्तेदार को ही दरोगा उमेश सिंह ने लॉकअप में डाल दिया। थानाध्यक्ष से शिकायत के बाद उसे छोड़ तो दिया गया लेकिन अवैध निर्माण कार्य को रोका नही गया। जहां थानाध्यक्ष तरबगंज संतोष कुमार बार-बार पीड़ित को अवैध निर्माण रुकवाने का आश्वासन देते रहे। वहीं उनके सिपहसालारों के इशारों पर अवैध निर्माण चलता रहा।।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा