Posts

Showing posts from December, 2023

गोंडा। रिपोर्ट मुशीर खान। शहर में बैटरी चलित ई रिक्शा का रूट निर्धारण किया गया, कल से प्रभावी होगा नया रूट प्लान

Image
गोंडा। रिपोर्ट मुशीर खान। गोंडा जनपद में बढ़ते बैटरी चलित ई रिक्शा के कारण आए दिन चौराहों पर तथा मुख्य बाजार की सड़कों पर जाम लगने की स्थिति बनी रहती थी इस स्थिति से निजात पाने के लिए दिनांक 1 जनवरी 2024 से बैटरी संचालित ई रिक्शा के रूट का निर्धारण कर दिया गया है जो निम्नवत है-  रूट नंबर 1- पीली पट्टी पर सफेद नंबर- रेलवे स्टेशन से पोर्टल गंज वाया झूलेलाल चौराहा गुरु नानक चौराहा एलबीएस चौराहा अंबेडकर चौराहा तथा कचहरी तिराहा इस रूट पर 300 ई रिक्शा चालकों को मंजूरी दी गई है रूट नंबर 2- सफेद पर काला नंबर- रेलवे स्टेशन से सद्भावना तिराहा तक वाया झूलेलाल चौराहा, मनकापुर तिराहा इस रूट पर 200 ई रिक्शा संचालकों को मंजूरी दी गई है।  रोड नंबर 3- हरे पर सफेद नंबर- मिश्रौलिया क्रॉसिंग से झंझरी ब्लॉक तक वाया रोडवेज, एलबीएस, आईटीआई, चुंगी नाका तथा झंझरी तिराहा इस रूट पर 200 ई रिक्शा संचालकों को मंजूरी दी गई है रूट नंबर 4- लाल पट्टी पर सफेद नंबर-  मिश्रौलिया क्रॉसिंग से सोनी घूमती तक वाया रोडवेज तिराहा गुरु नानक चौराहा गुड्डू माल महाराजगंज तिराहा तथा मनकापुर तिराहा इस रोड पर ...

गोंडा। नववर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा भारी पुलिस बल के साथ व्यापारी बंधुओ संग शहर क्षेत्र में भ्रमण कर आमजन मानस को कराया सुरक्षा का एहसास

Image
रिपोर्ट धीरेंद्र प्रताप सिंह गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा नववर्ष के अवसर पर गोण्डा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नववर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर भारी पुलिस बल व व्यापारी बंधुओ के साथ शहर क्षेत्र में भ्रमण कर रास्ते में मिलने वाले आमजन मानस से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी गयी । गस्त के दौरान महोदय द्वारा दुकानदारों/व्यापारियों से वार्ता कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा उन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने व अराजक तत्वों व संदिग्ध गतिविधियों के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया साथ ही शान्ति व्यवस्था हेतु लगायी गयी ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाये सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रहे, ताकि जनपद में कोई भी अप्रिय घटना न हो पाये । महादेय द्वारा शहर क्षेत्र में शान्ति एवं...

गोंडा। थाना को0नगर क्षेत्र अन्तर्गत नील ठाकुर पर जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त 01 और अभियुक्त गिरफ्तार,

Image
गोंडा। धीरेंद्र प्रताप सिंह। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0-1068/23, धारा 147,148,149,307,323,342 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा चुका है। व नामजद अभियुक्त राधा रमण तिवारी उर्फ लकी जो गिरफ्तार से बचने हेतु फरार चल रहा था को मनकापुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार किया गया।  घटना का संक्षिप्त विवरण-      दिनांक 21.12.2023 को रात्रि करीब 11 बजे थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई की सोनी गुमटी क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति अपनी कार के बगल में घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु चंदन हास्पिटल लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घटना के सम्बन्ध में थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-1068/23, धारा 147,148,149, 307,323,342 भादवि बनाम 05 नामजद व...

थाना वजीरगंज क्षेत्र अन्तर्गत जानलेवा हमला करने की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद

Image
गोंडा। धीरेंद्र प्रताप सिंह। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि से सम्बन्धित घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों- 01. उत्तम मिश्रा, 02. रंजीत कुमार दूबे को थाना वजीरगंज के अशोकपुर टिकिया रोड से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण-      दिनांक 27.12.2023 को रात्रि करीब 01.00 बजे थाना वजीरगंज को वादिनी ने सूचना दी की पुरानी रंजीश को लेकर विपक्षी ने मेरे पिता संतराम को जान से मारने की नियत से लोहे की राड से उनके सिर पर मार दिया है । घटना के सम्बन्ध में थाना वजीरगंज में मु0अ0सं0-538/23, धारा 307, 506 भादवि बनाम उत्तम मिश्रा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा टीमों का गठन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में था...

अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक मंगलवार परेड का किया निरीक्षण,

Image
गोंडा रिपोर्ट धीरेंद्र प्रताप सिंह परेड के दौरान जवानों से दौड़ लगवा कर मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने का दिया संदेश           आज दिनांक 26.12.2023 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु परेड को दौड़ लगवाई। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवायी तथा जवानों को शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया तथा जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी करवाया। तत्पश्चात क्वार्टर गार्ड में सलामी ली। सलामी के उपरांत पुलिस लाइन परिसर, शास्त्रागार, स्टोर कार्यालय, परिवहन शाखा, पुलिस क्लब व अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर भोजनालय एवं बैरक की साफ-सफाई एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा की अध्यक्षता में बाल किशोर पुलिस इकाई की बैठक का हुआ आयोजन

Image
गोंडा रिपोर्ट धीरेंद्र प्रताप सिंह गुमशुदा/अपहृत बच्चों की बरामदगी, बाल विवाह, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के दिए निर्देश         आज दिनांक 26.12.2023 को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा सभागार में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय की अध्यक्षता में बाल किशोर पुलिस इकाई कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्त बालकल्याण/किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बैठक में बालसंरक्षण, पाक्सो एक्ट, जे०जे० एक्ट, ह्यूमन ट्रैफिकिंग इत्यादि विषयों के सम्बन्ध में वार्ता कर जानकारी दी गई। बैठक के दौरान पाक्सो एक्ट व महिला सम्बन्धी अपराधों में की जाने वाली कार्यवाहियो के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने बालश्रम, जुबेनाइल एक्ट, पाक्सो एक्ट, गुमशुदगी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल-विवाह, बाल तस्करी आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि थानों पर उक्त घटनाओं...