गोंडा। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा सामान्य चुनाव- 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में शहर क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया गया तथा चुनावी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, वाल पेटिंग को हटवाने की कार्यवाही की गई।
जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु अर्धसैनिक बल एवं पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर के विभिन्न मोहल्लों/कस्बा में किया गया रूट मार्चः- आज दिनांक 16.03.2024 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने के उपरांत शहर क्षेत्र में भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया गया तथा राजनैतिक चुनावी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, वाल पेटिंग को प्रशासन की मदद से हटवाने की कार्यवाही कराई गई। तत्पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने हेतु अर्धसैनिक बल (SSB) एवं पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर के विभिन्न मोहल्लों/कस्बा में एरिया डामिनेशन /रूट मार्च किया गया । महोदय द्वारा बताया गया की लोकसभा समान्य चुनाव- 2024 के दृष्टिगत गोण्डा पुलिस व प्रशासन द्वारा समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है। जनपद गोण्डा में एरिया डॉमिनेशन/रूट मार्च हेतु 02 कम्पनी अर्धसैनिक बल आ चुकी है तथा अर्धसैनिक बल के साथ लगातार स्थानीय पुलिस द्वारा समन्वय स्थ...