Posts

Showing posts from July, 2022

हर नागरिक को चहिए कानून की शिक्षा : आचार्य कौशलेंद्र पाण्डेय

Image
सुप्रसिद्ध प्रवचन कार एवं ज्योतिषाचार्य कौशलेंद्र पांडेय ने लखनऊ विश्वविद्यालय के नर्वदेश्वर लॉ कॉलेज से विधि की शिक्षा पूरी की. एक समारोह में आचार्य कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि देश में भ्रष्टाचार एवं अपराध के क्षेत्र में लगातार वृद्धि हो रही है. ऐसे में हर व्यक्ति को कानून की शिक्षा बहुत जरूरी है. इससे आप अपना और अपने समाज की रक्षा आसानी से कर सकते हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों को अगर वकालत की जानकारी रहेगी तो वे अपराध करने से पहले परिणाम के बारे में सोचेंगे. इससे अपराध कम होंगे. आचार्य पांडेय ने बताया कि धार्मिक क्षेत्र की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से वकालत की शिक्षा पूरी की.कुछ साल पहले ही आचार्य जी ने एम जे,एम ए, बी एड, की पढ़ाई पूर्ण कि है। पाण्डेय जी ने कहा कि मेरे पिता श्री का सपना था कि मैं कथा प्रवचन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाऊं और प्रकांड विद्वानों में शुमार हूं. प्रभु की कृपा से आज पूरे देश में मेरी कथाएं आयोजित हो रही हैं. उन्होंने बताया कि धार्मिक क्षेत्र में सफलता मिलने के बाद मैं पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. अब विधि की शिक्षा पूरी की.

21 आईपीएस अफसरों के तबादले, गोंडा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को सौंपी गई मिर्जापुर की कमान

Image
लखनऊ। 21 आई पी एस अफसरों के तबादले। इंटेलिजेंस इनपुट होने के बावजूद प्रयागराज में हिंसा हो गई। लाख कोशिश के बाद भी नहीं बची कुर्सी, अजय कुमार हटाए गए, शैलेश कुमार पांडे प्रयागराज के नए एसएसपी। अकाश तोमर का भी डिमोशन, सहारनपुर जैसे बड़े जिले से हटाकर गोंडा के एसपी बनाए गए। गोंडा के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को मिर्जापुर की कमान सौंपी गयी। 

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने वाले 08 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त

Image
गोंडा। आज दिनांक 30.06.2022 को जनपद गोण्डा मे नियुक्त उ0नि0 न0पु0 श्री राजेश कुमार मिश्र, उ0नि0 न0पु0 श्री अनिल कुमार धवल, उ0नि0 न0पु0 श्री शिवशंकर सिंह, उ0नि0 न0पु0 श्री हरेराम सिंह, उ0नि0 न0पु0 श्री इन्द्रजीत यादव, उ0नि0 न0पु0 श्री उमाशंकर वर्मा, उ0नि0 न0पु0 श्री ऋषिकेशमणि त्रिपाठी, उ0नि0 न0पु0 श्री इन्द्रमणि त्रिपाठी पुलिस सेवा मे अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए है। उनकी सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय मे उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंटकर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।       इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक, प्रधान लिपिक, वाचक पुलिस अधीक्षक आदि पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें।

ऑपरेशन शिकंजा’ व ' मिशन शक्ति' अभियान के तहत प्रभावी पैरवी से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी 03 अभियुक्तो को हुई सश्रम आजीवन कारावास व रूपए 25,000-25,000/- हजार के अर्थदण्ड की सजा

Image
    गोंडा। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’व'मिशन शक्ति'अभियान जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई जिसके फलस्वरूप दुष्कर्म व हत्या करने के आरोपी अभियुक्तो को सश्रम आजीवन कारावास व रु0 25,000-25,000/- हजार के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई।          दिनांक 04/05.02.2022 की रात्रि को थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने जैसी जघन्य घटना घटित हुई थी जिसमे नवाबगंज पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आरोपी अभियुक्तगण 01. अजय कोरी, 02. संजय कोरी, 03. महेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मॉनिटरिंग सेल व थाना नवाबगंज के पैरोकार आरक्षी रामजीत पटेल के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय अपर न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट कोर्ट गोण्डा ने स...