जमीनी विवाद में चले हथगोले बाल -बाल बचे लोग, पुलिस ने किया हथगोले चलने की घटना से इंकार
गोंडा। क्राइम ब्यूरो। रास्ते के विवाद में जमकर चले हथगोले व ईट पत्थर गांव में मची अफरा तफरी जान बचाकर भागे लोग डायल 112 नम्बर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर मामला शान्त कराया।पुलिस जांच करने में जुटी है।
कोतवाली देहात के अन्तर्गत ग्राम पन्चायत ठाकुरापुर के बाल गोबिंद पुरवा निवासिनी सिरताजी देवी ने बताया कि गांव में प्रधान ने आबादी के जमीन में सड़क का निर्माण कराया था। जिस सड़क को गांव के दबंग लोग अपनी जमीन बताकर सड़क पर आने जाने के लिए मना करते है। सुबह मेरा लड़का मानधाता शौच के लिये गया था। वापस लौटते समय गांव के ही कुछ दबंगो ने हमला कर दिया।और हथगोले के साथ ईट पत्थर फेंकने लगे। मेरे लड़के ने किसी तरह से जान बचाई और घर की तरफ भागा। दबंगो ने पीछा करते हुए हथगोले से हमला कर दिया और हथगोला फेकने लगे।धमाका इतना जोरदार था कि दीवार में भी दरार आ गयी। सिरताजी ने बताया कि केवल हमारे लड़के परमानंद को हल्की चोट आयी है।बाकी लोग धुवाँ हथगोले का धमाका सुनकर गये थे।जब गांव के लोगो ने विरोध किया तब हमलावर भाग गये।सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी।कोतवाली देहात पुलिस को सूचना गयी तो दो सिपाही मौके पर पहुँचकर हथगोले के अवशेष को सील करके ले गयी। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सिपाही सुनील कुमार ने हथगोले चलने की बात को स्वीकार भी किया है। जबकि उपनिरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर सिपाहियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन हथगोले चलने का आरोप गलत है केवल ईट पत्थर चला है। गांव के लोगो ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गांव में चाहे जो घटना होती है। यहाँ के हलका दरोगा अमर सिंह तहरीर अपने हिसाब से ही लिखवाते है। अगर कोई इनके अनुसार तहरीर नही देता है तो महोदय तहरीर नही लेते है।