गरीब ठेले वाले की पुलिसिया पिटाई के बाद मौत के विरोध में काँग्रेस के रफीक रैनी ने सौंपा ज्ञापन


गोंडा। कल जनपद उन्नाव में एक गरीब ठेले वाले की पुलिस के पिटाई के बाद मौत हो गयी थी जिसके विरोध में आज गोंडा जिले में कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने सिटी मैजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा जिसमे कहा गया है कि आप को बड़े दुख के साथ अवगत कराना है कि कल दिनांक 21 मार्च 2021 को कानपुर उन्नाव मोहल्ला भट्ट पुरी निवासी फैसल पुत्र इस्लाम की मौत हो गई मौत का कारण सिर्फ इतना था कि वह लड़का गरीब होने के कारण ठेले पर अपने परिवार का पालन करने के लिए सब्जी बेच रहा था जिसको वहां की स्थानीय पुलिस ने इतनी बेरहमी से मारा पीटा कि उसकी मौत हो गई मौत होने पर पुलिस ने अस्पताल में ले जाकर छोड़ दिया और खुद चले गए ऐसी हृदय विदारक घटना की निंदा करते हुए हम आपसे मांग करते हैं कि उस गरीब मृतक परिवार को एक करोड़ रुपए की सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा