इटियाथोक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया
गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 27.05.2021 को थाना इटियाथोक के उ0नि0 सत्यनारायण मय हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मो0 हलीम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अल्प्रासेफ की 250 टेबलेट बरामद की गई। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।