ऊर्जा मंत्री ने गोण्डा में 132/33 केवी पारेषण विद्युत उपकेन्द्र, घारीघाट का किया लोकार्पण
धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा गोण्डा। शुक्रवार को प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने गोण्डा के घारीघाट में 2×40 एमवीए क्षमता का 132/33 केवी पारेषण विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया। साथ ही 36.80 किमी0 लम्बाई की 132 केवी मनकापुर-घारीघाट पारेषण लाइन और 16.20 किमी0 लम्बाई की 132 केवी भौखरी-घारीघाट पारेषण लाइन का भी लोकार्पण किया। इन सभी परियोजनाओं में 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र तथा पारेषण लाइनों के निर्माण में कुल 48.66 करोड़ रूपये की लागत आयी। इस कार्य को डेढ़ वर्ष में अगस्त, 2021 में प्रारम्भ कर फरवरी, 2023 में पूरा कर इस उपकेन्द्र को ऊर्जीकृत कर दिया गया। इस उपकेन्द्र के संचालित होने से गोण्डा की गौरा विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत गौरा चौकी, देवरिया मद्दो, घारीघाट, मसकनवा, स्वामीनारायन मन्दिर छपिया, परसा तिवारी एवं अचलपुर चौधरी क्षेत्र की चार लाख आबादी लाभान्वित होगी। ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने बताया कि घारीघाट उपकेन्द्र के निर्माण से गोण्डा के गौरा विधान सभा क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को सुचारू विद्युत आपूर्ति हो सकेगी और लो-वोल्...