जिलाधिकारी गोंडा ने जारी किया आदेश, कक्षा 1 से 8 तक के समस्त स्कूलों का बदला समय
गोंडा। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी गोंडा डॉ उज्जवल कुमार ने देर शाम अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गोंडा के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सुबह 7:00 बजे से शुरू करते हुए दोपहर 12:00 बजे तक किया जाता है। जिलाधिकारी गोंडा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करें।