Posts

Showing posts from November, 2020

बलरामपुर में पत्रकार की निर्मम हत्या पर रोष जताते हुए 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई

Image
गोंडा। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा गोंडा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गोंडा नगर स्थित शर्मा होटल में होटल में आहूत की गई ,उक्त बैठक में बलरामपुर जनपद के तेज तर्रार पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक के घर पर अराजक तत्वों द्वारा हमला किए जाने तथा उनकी दर्दनाक मौत पर तमाम पत्रकारों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके अष्रपुरित नेत्रों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,उक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी मंगलवार को सभी पत्रकार बन्धु द्वारा गांधी पार्क में एकत्रित होकर चार सूत्रीय ज्ञापन श्रीमान मंडलायुक्त महोदय को सौंपा जाएगा उक्त ज्ञापन में पत्रकार के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता ,पत्रकार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी ,घटना की सी बी आई जांच कराकर दोषी को कठोर से कठोर दण्ड दिलाने,स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध कार्रवाई करने संबंधी मांग जी जाएगी उक्त बैठक का संचालन अतुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया ,उक्त बैठक में पत्रकार किशोर जायसवाल,प्रदीप तिवारी,विजय सोनी,संतोष शर्मा ,सुरेश कनौंजिया ,शिव कुमार कनौंजिया ,असद आरिफ खान ,राम नारायण जायसवाल,खुशबू जी,असद आरिफ खान,...

स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा 6 दिसंबर तक बच्चों का किया जाएगा निशुल्क ऑपरेशन

Image
खबर आपके काम की गोंडा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अमेरिका की स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से प्रदेश के विख्यात अस्पताल हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपर स्पेशियालटी हास्पिटल, लखनऊ के प्लास्टिक माइक्रोवैस्कुलर काॅस्मेटिक एवं क्रेनियोफेशियल सर्जरी विभाग द्वारा जन्मजात कटे होठ एवं कटे तालू के मरीजों के लिये एक निःशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में आगामी 06 दिसम्बर तक पंजीकरण का किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह गौतम ने बताया कि हेल्थसिटी ट्रामा सेन्टर एवं सुपरस्पेशियालटी हास्पिटल लखनऊ द्वारा आयोजित इस शिविर में पंजीकृत रोगियों का सम्पूर्ण इलाज पूर्णतया निःशुल्क किया जायेगा, जो आगामी 06 सिदम्बर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन संस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नंबर 9454159999, 9565437056 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

बभनजोत में ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम

Image
गोंडा। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की महिलाओं को सुरक्षा देने की बहुप्रतीक्षित योजना मिशन शक्ति के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनजोत पर श्री रामकरन चौधरी इंटर कॉलेज केशव नगर में ब्लॉक स्तरीय मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा डॉ इंद्रजीत प्रजापति शामिल रहे  कार्यक्रम में नारी शक्ति पर व्यापक रूप से चर्चा हुई महिलाएं कैसे स्वाबलंबी हो इस विषय पर विधायक श्री प्रभात वर्मा ने व्यापक चर्चा किया साथ में बच्चों को निशुल्क वितरण किया गया साथ में मौजूद खंड विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा प्रधानाचार्य अजय कुमार, जावेद, रामविलास वर्मा, विक्रम प्रसाद, दिनेश कुमार, राम जीत आदि लोग मौजूद रहे। 

कांग्रेस के चाणक्‍य अहमद पटेल का कोरोना संक्रमण के बाद निधन

Image
लखनऊ ब्यूरो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले अहमद पटेल का बुधवार सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया, 71 वर्षीय अहमद पटेल को तकरीबन एक महीने पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता चला गया। इस दौरान अहमद पटेल के कई अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। इस बात की जानकारी उनके बेटे फैजल पटेल ने अपने ट्विटर से दी है। हालांकि, 18 नवंबर को अहमद पटेल की पुत्री ने यह जानकारी साझा की थी कि उनके पिता की सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि अहमद पटेल ने 1 अक्‍टूबर को खुद ट्वीट करके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्‍होंने अपने ट्वीट में कहा था कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं मैं उन सभी से आग्रह करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट कर लें। पटेल को कांग्रेस का संकटमोचक कहा जाता था। वह सोन‍िया गांधी के सबसे करीबी और राजनीतिक सलाहकार थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडे, शहर अध्यक्ष रफी रैनी, उत्तम मिश्रा सह मीडिया प्रभारी विका...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गैरोला का हुआ स्थानांतरण अजय सिंह गौतम होंगे गोंडा के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Image
गोंडा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गैरोला का स्थानांतरण कल देर रात कर दिया गया उन्हें सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है उनकी जगह पर गोंडा जनपद में डॉ अजय सिंह गौतम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नई जिम्मेदारी दी गई है।  भ्रष्टाचार के आरोपों से गिरी डॉ मधु गैरोला का स्थानांतरण तो तय माना जा रहा था और अंदर खाने यह भी चर्चा थी कि मधु गैरोला का बहुत जल्दी स्थानांतरण किया जाएगा डॉ मधु गैरोला के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त से हुई थी जिसके फलस्वरूप उनका स्थानांतरण किया गया। डॉक्टर अजय सिंह गौतम रायबरेली के वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात थे जिनको गोंडा जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पदों पर नई तैनाती दी गई है।  जिले में गलत तरीके से भुगतान की शिकायत लोकायुक्त से हुई थी। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. आनंद ओझा ने बताया कि शासन के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार की शिकायत शासन के साथ ही लोकायुक्त से हुई थी। शासन ने तीन सदस्यीय टीम को जांच सौंप दिया है। इसके साथ ही सीएमओ को हटा दिया है। अब जिल...

शिक्षक विधायक प्रत्याशी ने की कांग्रेस भवन में बैठक और किया चुनाव प्रचार

Image
गोंडा। आज कांग्रेस भवन में गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र त्रिपाठी (एमएससी, B.Ed, एलएलबी) ने चुनाव प्रचार के क्रम में कांग्रेस नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेसे जिला अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने की और जिले के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से कांग्रेस शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिए जुटने का आह्वान किया बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडे ने कांग्रेस जनों से आवाहन किया की आप सभी कांग्रेस जनों की जीत श्री त्रिपाठी जी की जीत होगी । आज की बैठक में मुख्य रूप से जलील अहमद हनुमान प्रसाद शिव कुमार दुबे मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह, मदन मोहन चौधरी, शकील अहमद, संदीप प्रकाश सेवा दल प्रमुख प्रदुम शुक्ला अनीश नाना अनिल में अशोक कुमार त्रिपाठी हरिराम वर्मा अभय सिंह राज बहादुर सिंह मनोज चौधरी उत्तम उमेश शकील अहमद फारुकी आशीष सिंह राजू सेवादल विजय श्रीवास्तव खेमचंद तारिक अनीस जगदंबा प्रसाद अखिलेश कुमार शुक्ला अनिल कुमार वर्मा के साथ जिला अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ जिला सह मीडि...

लाल बहादुर शास्त्री डिग्री काँलेज में एन.सी.सी.के स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिवर का हुआ आयोजन

Image
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में एन. सी. सी. के स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, शहीदेआज़म सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के एन.सी.सी. अधिकारी डॉ.अनुराग पांडेय सहित एन.सी.सी. कैडेटों ने रक्तदान किया।  शिविर का उद्घाटन कमान अधिकारी कर्नल संजीव शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मानवता के हित में महादान रक्तदान की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों के ज़िन्दगी की रक्षा में रक्त की एक - एक बूंद जीवनदायिनी संजीवनी की तरह है। एन.सी.सी. के युवा अन्य युवाओं को भी इस दिशा में आगे बढ़कर प्रेरणा देते रहे हैं।  महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने इस अवसर पर उद्बोधन में कहा कि लोकहित में किया गया हर कार्य सराहनीय होता है। रक्तदान सचमुच महादान है। एन.सी.सी. के कैडेट हमेशा जनहित में अग्रणी रहते हैं। कोविड के इस समय में रक्तदान का यह जज़्बा स्तुत्य है। बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में संबद्ध चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोएब इकबाल ने अपनी स्वास्थ्य टीम एस. एल...

सफाई कर्मचारियों को मिलेगा 20 वर्ष पुराना एसीपी का लाभ, शैक्षिक योग्यता के आधार पर होगी पदोन्नति

Image
गोंडा। आज दिनांक 23 नवंबर को नगर पालिका परिषद गोंडा के सभागार में भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास सेन, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती उजमा राशिद, सफाई निरीक्षक और स्वास्थ्य लिपिक व अन्य के मध्य दो पक्षीय वार्ता हुई जिसमें दोनों पक्षों के मध्य सभी आठ बिंदुओं पर सहमति प्रदान की गई, बताते चलें आपको कि यह वही 8 बिंदु है जिन पर भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को अभी 3 दिन पहले ज्ञापन देकर इन 8 बिंदुओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराने की मांग की गई थी और निस्तारण ना होने की दशा में 23 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना भी बनाई गई थी। इन्हीं 8 बिंदुओं पर आज इस दो पक्षीय वार्ता में सहमति बन गई है। इस दो पक्षीय वार्ता में अधिशासी अधिकारी द्वारा 8 सूत्री मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का लिखित आश्वासन भी दिया गया है। बैठक में भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कमेटी जिला कमेटी जिला अध्यक्ष श्री कैलाश वाल्मीकि नगर कमेटी नगर अध्यक्ष श्री रमेश भारती व अन्य पदाधिकारी सफाई निरीक्षक बिल लिपिक श्री विपिन श्रीवास्तव,...

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र फेडरेशन कर्मचारी संगठनों के द्वारा 26 नवंबर को की जायेगी अखिल भारतीय हड़ताल

Image
गोंडा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र फेडरेशन कर्मचारी संगठनों के आवाहन पर आगामी 26 नवंबर 2020 को अखिल भारतीय हड़ताल का आवाहन किया गया है इसी क्रम में गोंडा में उप श्रम आयुक्त कार्यालय गोंडा के समक्ष गोंडा के सभी ट्रेड यूनियन फेडरेशन व कर्मचारी संगठनों के द्वारा धरना व प्रदर्शन 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा तथा अपनी मांगों को लेकर मांग पत्र भी सौंपा एंगे लाल झंडा कार्यालय पर तैयारी बैठक में यह तय किया गया कि अपने अपने कार्यालय पर सभी साथी 10:00 से 12:00 बजे तक प्रदर्शन करने के पश्चात उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर पहुंचेंगे।  बैठक की अध्यक्षता रामकृपाल यादव तथा संचालन कौशलेंद्र पांडे ने किया बैठक को सादिक,ईश्वर शरण शुक्ला, आध्या तिवारी, रुपेश सोनी, विनीत तिवारी, हरिओम श्रीवास्तव, सुरेश कनोजिया इत्यादि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा को तय करने के लिए 24 नवंबर को पुनः बैठक का आवाहन किया गया है। 

लखनऊ। सरकारी नम्बर की हर कॉल खुद रिसीव करें डीएम और पुलिस कप्तान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Image
  लखनऊ ब्यूरो। जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को अपने सरकारी मोबाइल (सीयूजी) नम्बर पर आने वाली हर कॉल खुद रिसीव करनी होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी डीएम, एसपी और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि जन समस्याओं को पूरी गंभीरता से लें। उनके कार्यालय से कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे। डीएम और पुलिस कप्तान अपने सीयूजी नम्बर पर आने वाली हर फोन कॉल का जवाब जरूर दें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से अमल में लाना होगा। अगले एक सप्ताह में मुख्यमंत्री कार्यालय से औचक फोन कर अधिकारियों की कार्यशैली की हकीकत की पड़ताल की जाएगी।    सीएम योगी ने गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए उच्चाधिकारियों को भी निर्देशित किया है।  जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निदान के संबंध में जारी मुख्यमंत्री के ताजा आदेश में कहा गया है कि जिले में तैनात अधिकारी अपने कैम्प ऑफिस की अपेक्षा कार्यालय में अधिक से अधिक समय दें। कोई भी व्यक्ति जो अपनी समस्या लेकर आता है, उससे मर्यादित व्यवहार करें। उनकी समस्या को सुनें और स्थाई समाधान के लिए उचित कदम उठाएं। सीएम योगी ने कहा...

नवंबर और दिसंबर में दो तिथियों को प्रदर्शित की जाएगी मतदाता सूची

Image
लखनऊ ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं वहाँ पर दिनाकं 22-11-2020 रविवार, 28-11-2020 शनिवार, 05-12-2020 शनिवार व 13-12-2020 रविवार को 10 बजे से 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा। नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं। (1) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो। (2) राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी।या (3) आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी। या (4) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी। 18 वर्ष की होनी चाहिए) (5) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।   पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।

सफाई कर्मचारियों ने सौंपा 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन, दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Image
गोंडा। भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारियों के समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा को सौंपा गया जिसमें समस्त सफाई व सामान्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया कुछ समस्याएं निम्न थी। प्रथम सातवां वेतनमान का एरियर सभी कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में शीघ्र जमा कराया जाए  द्वितीय 3 वर्ष का काटा गया पालिका द्वारा बोनस भविष्य निधि खाते में जमा कराया जाए  तीसरा 12 वर्ष से ऊपर हो चुके वंचित सभी कर्मचारी को एसीपी का लाभ शीघ्र दिलाया जाए  चौथा 14 माह का पीएफ काटा गया जो भविष्य निधि खाते में शीघ्र जमा कराया जाए  पांचवा पेंशन धारकों को पेंशन धारक के पेंशन में डी ए शीघ्र लगाया जाए,  शैक्षिक योग्यता को देखते हुए कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए  सातवां महंगाई भत्ता को भविष्य निधि खाते में शीघ्र जमा कराया जाए,  संघ कार्यालय का निर्माण कराया जाना इन सभी बातों को लेकर 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोंडा को सौंपा गया।  इन सभी ...

डी आई जी देवीपाटन मंडल (गोंडा) डॉ० राकेश सिहं द्वारा गोण्डा ने परिक्षेत्रीय जनपदों के अधिकारीयों और कर्मचारीगणों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए

Image
गोष्ठी में यातायात माह की समीक्षा कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये डीआईजी राकेश सिंह ने निम्नांकित बिन्दुओं पर की गयी कार्यवाही पर जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये, और जनपदों में चिन्हत किय़े गये ब्लैक स्पाट ( दुर्घटना वाले स्थानों ) की जानकारी भी ली, 1 . यातायात माह के अन्तर्गत अब तक की गयी कार्यवाही का विवरण प्राप्त कर सभी जनपदों द्वारा यातायात माह में वसूले गये शमन शुल्क की जानकारी भी किया, 2. वहीं जनपदों में यातायात माह एवं विगत कुछ माहों में हुई सड़क दुर्घटनाओं तथा दुर्घटनाओं से बचाव हेतु की गयी कार्यवाही के बारे में अवलोकन किया, और सभी को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए ये भी निर्देशित किया की नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाही करें।  डीआईजी राकेश सिंह द्वारा जनपद गोण्डा के अधिकारियों को यातायात माह में की गयी कार्यवाही पर नाराजगी भी जताई, जिसके बाद एस पी गोंडा श्री शैलेश पांडे एक्शन में आए और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और इंस्पेक्टरों को निर्देश दिया कि यातायात माह में ज्यादा से ज्यादा वाहन की चेकिंग किया जाए और अधिक से अध...

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Image
गोंडा। आयरन लेडी के नाम से दुनिया भर में प्रख्यात, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पूरे जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रफीक रैनी की अगुवाई में इंदिरा गांधी का जन्म दिन राजा मोहल्ला स्थित कार्यालय पर मनाया गया तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसे कांग्रेस के कई नेताओं ने संबोधित किया। गोष्ठी को संबोधित करने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष जलील अहमद खान,प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, सेवादल के अनीश नाना, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह आदि लोगों ने संबोधित कर इंदिरा जी के कार्य व उनके त्याग और बलिदान की गाथा को याद किया। इस अवसर पर मोबीन खान, शहजादे मेवाती,आशीष सिंह, शोएब, अभय सिंह,विनय कुमार, सिराज अहमद फारुकी, विनोद, जाकिर, संजय, डीपी शुक्ला, मोहम्मद आफताब आदि लोग उपस्थित रहे ।  इसी क्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी के द्वारा गौरा विधानसभा मे इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर वहां पर जन्मदिन मनाया गया जिसमें कांग्रेस ...

गोंडा मे तीन उप निरीक्षक की हुई पदोन्नति

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पांडे के द्वारा जनपद के 03 उप निरीक्षकों को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर प्रोन्नति दी गयी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।  इन उप निरीक्षकों में संतोष कुमार तिवारी थानाध्यक्ष वजीरगंज, विनय कुमार यादव वरिष्ठ उप निरीक्षक करनैलगंज, रणन्जय पांडे वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली देहात को निरीक्षक पद पर प्रोन्नति मिली है। यह सभी 2010 बैच के उप निरीक्षक थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोंडा में बहुत ही सादे ढंग से एसपी गोंडा श्री शैलेश पांडे और एडिशनल एसपी श्री महेंद्र कुमार की उपस्थिति में इन तीन उप निरीक्षकों को स्टार लगा कर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी गई। 

पुलिस ने दबंगई दिखाते हुए किसान के खेत से निकलवा दिया व्यापारी के लिए रास्ता

Image
गोंडा।  गोंडा पुलिस आए दिन किसी न किसी विवाद में घिरती रहती है किसी न किसी प्रकरण को लेकर गोंडा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठते रहे हैं । ताजा मामला कोतवाली नगर के खैरा गांव की है। खैरा गांव निवासी बुजुर्ग किसान रामनरायन मिश्र उनके भाई की जमीन रेलवे लाइन के समीप स्थित है। जमीन के पीछे एक व्यापारी का गोदाम बना हुआ जिसने गोदाम का मुंह किसान के खेत की तरफ खोल दिया है। किसान खेत में रास्ता न ले जाने की बात कही तो दबंग ने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने खतौनी की जमीन में रास्ता दिलवाने की हामी भर ली। सोमवार को किसान रामनरायन रास्ते को बंद कर खेत की जोताई करवा रहे थे तभी पुलिस ने पहुंच कर बुजुर्ग किसान को जेल भेजने की धमकी दी। इससे आहत किसान राम नरायन मिश्र ने जिलाधिकारी व एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विवादों में घिरे एसडीएम सदर को जिलाधिकारी ने हटाया

Image
गोंडा। राजस्व मामलों में लापरवाही और विवादों के निस्तारण में नियमों की अनदेखी एसडीएम सदर को भारी पड़ गई। शासन के निर्देश पर एसडीएम सदर विजय बहादुर यादव को हटाकर कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम बनाया गया है। सदर तहसील के सीहा गांव निवासी शिक्षक विश्वनाथ मिश्र के मामले में एकतरफा कार्रवाई की शिकायतें शासन स्तर से हुईं थीं। वहीं, सदर तहसील में एक दर्जन से अधिक भूमि विवाद के मामलों में मनमानी कार्रवाई और विवाद बढ़ने की शिकायत सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री ने विधायक की शिकायत का संज्ञान लेकर उनसे मोबाइल पर बात करके कार्रवाई का आश्वासन दिया था। तभी से कार्रवाई का अनुमान लगाया जा रहा था। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने मंगलवार को एसडीएम सदर विजय बहादुर यादव को हटाकर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी के पद पर कलेक्ट्रेट में तैनाती दी है। वहीं, तरबगंज के तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा अस्वस्थ हैं और 15 दिन से अवकाश पर हैं। ऐसे में डीएम ने व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए तहसीलदार पुष्कर मिश्र को तरबगंज में तैनाती दी है। ...

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे श्री राघव राम मिश्रा का निधन, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर।

Image
गोंडा। अपनी आवाज पार्टी फोरम पर बेबाकी से रखने वाले तथा अपने कार्यकाल में जिला कांग्रेस कमेटी गोंडा को ऊंचाई पर पहुंचाने वाले हर दिल अजीज कांग्रेसी लीडर श्री राघव राम मिश्रा जी आज हमारे बीच नहीं रहे, यह खबर सुनकर हम सभी कांग्रेसजनों को अपार दुख हुआ है, उनके असामयिक निधन की खबर सुनकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी उनके साथ में जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता यहां तक कि अन्य दलों के भी कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण उनके पैतृक निवास पर उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी ने कहा कि उनकी क्षतिपूर्ति बहुत ही कठिन है, उनके जाने से जो स्थान खाली हुआ है वह कभी भरा नहीं जा सकेगा और उनकी जगह हमेशा हमारे दिलों में महफूज रहेगी। श्री राघव राम मिश्रा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रहे उनके कार्यकाल में जनपद गोंडा में कांग्रेस ने नई ऊंचाइयां प्राप्त की थी। कांग्रेस नेता और वर्तमान में जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी, विजय कृष्ण पांडे, शिव कुमार दूबे, अब्दुल रहमान, प्रद्युम्न शुक्ला, शुक्ल प्रसाद शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, अनीस नाना, अमरज...

धनतेरस, दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई

Image