गोंडा जनपद में नहीं थम रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला, महिला अस्पताल के सीएमएस समेत कई की मौत
महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ एपी मिश्रा और डीआरडीए में प्लानिंग डायरेक्टर सेवाराम चौधरी का हुआ निधन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ ए पी मिश्रा का कोरोना से आज हुआ निधन। उनके अचानक निधन की खबर से पूरे स्वास्थ विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अपने विशिष्ट कार्यों के लिए जाने जाते थे डॉक्टर ए पी मिश्रा। सीएमएस के पद पर रहते हुए महिला अस्पताल में कई सुविधाओं को उन्होंने शुरू कराया। महिला अस्पताल में मरीजों की सेवा करते हुए कोरोना संक्रमित हुए थे। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि पिछले 15 दिनों से डॉक्टर ए पी मिश्रा बीमार चल रहे थे और उन्होंने कोरोना की टीकाकरण की दोनों डोज लगवाई थी। डॉ ए पी मिश्रा लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में भर्ती थे जहां उन्होंने आज दोपहर ली अंतिम सांस। इसके तुरंत बाद एक दूसरी खबर आई जिससे जनपद में हड़कंप मच गया। डीआरडीए में प्लानिंग डायरेक्टर के पद पर तैनात सेवाराम चौधरी का भी आज निधन हुआ बताया जाता है कि श्री सेवाराम चौधरी का निधन भी कोरोना की वजह से ही हुआ है, 20 दिन पहले उनको कोरोना कर संक्रमण हुआ था बीमार होने पर वह गोंडा जनपद के एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में भर्ती हुए थे। मूलतः अंबेडकर नगर के रहने वाले थे सेवाराम चौधरी। इलाज के दौरान आज दोपहर बाद उन्होंने एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में अंतिम सांस ली। एक के बाद एक दो अधिकारियों की मौत ने पूरे जनपद में लोगों को हिला कर रख दिया एक एक कर दो मौतों से जिले में हड़कंप मच गया।