जिले में जल्द ही लगेंगे 12 नए ऑक्सीजन प्लांट, 02 की मिली स्वीकृति, 10 का प्रस्ताव भेजा गया
माननीय जनप्रतिनिधियों ने ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने हेतु दिए प्रस्ताव
गोंडा ब्यूरो।जनपद में ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न होने पावे इसके लिए जिले के जनप्रतिनिधियों ने आक्सीजन प्लान्ट लगाए जाने के लिए खुलकर हाथ बढ़ाया है।
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि एल-2 कोविड चिकित्सालय में पी0एम0 केयर्स फण्ड से आक्सीजन प्लान्ट लगाने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके साथ ही 10 और आक्सीजन प्लान्ट लगाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें जिला चिकित्सालय गोण्डा में राज्य आपदा मोचक निधि से, सीएचसी वजीरगंज में मा0 समाज कल्याण मंत्री उ0प्र0 श्री रमापति शास्त्री, सीएचसी मनकापुर में मा0 सांसद गोण्डा श्री कीर्तिवर्धन सिंह, सीएचसी परसपुर में मा0 सांसद कैसरगंज श्री बृजभूषण शरण सिंह, सीएचसी छपिया में मा0 विधायक गौरा श्री प्रभात वर्मा, सीएचसी इटियाथोक में मा0 विधायक मेहनौन श्री विनय द्विवेदी, सीएचसी हलधरमऊ में मा0 विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह, सीएचसी तरबगंज में मा0 विधायक तरबगंज श्री प्रेम नरायन पाण्डेय, सीएचसी करनैलगंज में मा0 विधायक करनैलगंज श्री कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया तथा सीएचसी पण्डरीकृपाल में मा0 विधायक सदर श्री प्रतीक भूषण सिंह द्वारा प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी के प्रयास से सीएचसी काजीदेवर में वेब ग्रुप/ धनौरा शुगर मिल द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जाने हेतु सहमति दी गई जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है, जल्द ही काजीदेवर में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का काम चालू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति हेतु शासन को संदर्भित कर दिया गया है तथा जल्द ही जिले में 12 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का कार्य प्रारम्भ करा दिया जाएगा।