योगीराज में सुरक्षित नहीं अधिवक्ता की जमीन, दबंग कर रहे कब्जा जिला प्रशासन ने खड़े किए हाथ

गोंडा। बार एसोसिएशन गोंडा एवं सिविल बार एसोसिएशन गोंडा के तत्वाधान में पदाधिकारियों द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें जिले की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था जुडिशल आदेश का प्रशासन व पुलिस द्वारा अनुपालन न कराए जाने और नकल फीस में अत्यधिक बढ़ोतरी को लेकर संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गण श्री दीनानाथ त्रिपाठी व वीरेंद्र त्रिपाठी ने जिले में हो रही कानून व्यवस्था पर व पुलिस के द्वारा राजनीतिक दबाव के कारण गरीब असहाय का जबरन जमीन कब्जा कराना माननीय न्यायालय के स्थगन आदेश को नजरअंदाज करना फर्जी मुकदमों में फंसाना आदि गंभीर विषयों पर अपनी बात कही। जिले के मुखिया श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस के मुखिया कप्तान साहब का ढीला रवैया और राजनीतिकरण पर गंभीर मंथन किया और कहा कि जिले के प्रमुख अधिकारियों पुलिस अधिकारी अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो एक बड़ा अधिवक्ता आंदोलन शुरू किया जाएगा बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि जिला प्रशासन राजनेताओं के हाथ की कठपुतली बनकर रह गई है अगर यह रवैया नहीं छोड़ेंगे तो गोंडा में उक्त प्रकरण पर जबरदस्त आंदोलन चलाया जाएगा। संयुक्त बार एसोसिएशन के महामंत्री गण मनोज कुमार सिंह एवं प्रदीप पांडे ने कहा कि जिले से लेकर तहसील स्तर तक जितने भी अधिकारी हैं अगर वह अपने अंदर सुधार नहीं लाएंगे तो अधिवक्ता गण एक साथ होकर बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे और यह भी कहा कि अगर जूनियर अधिवक्ता किसी अधिकारी के पास में जाते हैं तो उनको कोई तवज्जो नहीं दी जाती है इस पर अधिकारी गण अपने अंदर सुधार लाएं और अधिवक्ताओं से मिलने का निश्चित समय निर्धारित करें। प्रेस वार्ता में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गण और मंत्री गणों ने बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी और कहा की एक अधिवक्ता की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया जब इस प्रकरण को जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में लाया गया तो काफी कहने सुनने के बाद जिलाधिकारी महोदय ने एसडीएम की नियुक्ति की, एसडीएम जब मौके पर जांच करने पहुंचे तो वहां पर विधायक प्रभात वर्मा के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचते हैं और उसके बाद एसडीएम साहब हड़बड़ा जाते हैं और गलत जांच रिपोर्ट लगाकर यह कह दिया जाता है कि वहां पर कोई कब्जा नहीं हो रहा है जबकि वास्तविकता बिल्कुल इससे उलट है उक्त जमीन के सारे कागज अधिवक्ता के पास मौजूद हैं और वह जमीन अधिवक्ता की है जिस पर दबंग जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जब इस मामले को जिला अधिकारी के संज्ञान में दोबारा लाया गया तो जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि हम पुलिस की कार्यवाही के मामले में कुछ भी नहीं कहेंगे और इस प्रकरण में हमारे तरफ से आपकी कोई मदद नहीं हो सकती है इस पर सभी अधिवक्ताओं ने प्रेस वार्ता में काफी नाराजगी व्यक्त की। 
इस प्रेस वार्ता में मौजूद दोनों बार के अध्यक्ष गण व मंत्री गण के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोषी लाल तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, सुरेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष रमेश दुबे,जगदंबा प्रसाद पांडे, संयुक्त मंत्री संतोष कुमार ओझा, राज कुमार चौबे, अनुपम शुक्ला, रामु प्रसाद, गिरवर कुमार चतुर्वेदी, उमा कांत श्रीवास्तव,देवराज सिंह, बलराम बाबू शुक्ला, रजनीश कुमार पांडे, विंदेश्वरी प्रसाद दुबे, माधव राज मिश्र, डीपी ओझा, राम बुझारत द्विवेदी,राजकुमार द्विवेदी, कौशल किशोर पांडे और राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा