सपा के किसान एवं श्रम प्रकोष्ठ द्वारा उठाया गया चीनी मिल के गन्ना किसानों का मुद्दा
गोंडा। आज बृजेश कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान एवं श्रम प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी गोंडा के द्वारा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव जी के आवाहन पर, बजाज शुगर मिल, मनकापुर चीनी मिल ,एवं मैजापुर चीनी मिल ,के यूनिट हेड को पत्र के माध्यम से किसानों एवं श्रमिकों की दयनीय स्थिति के बारे में अवगत कराया गया । जिसकी एक प्रति उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल एवं जिला गन्ना अधिकारी जनपद गोंडा को उन्होंने स्वयं जाकर प्रेषित की। दोनों अधिकारियों ने किसान हित एवं मजदूर हित को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। किसानों और मजदूरों के लिए जिले स्तर पर आवाज उठाने का कार्य जिला अध्यक्छ श्री आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव जी के निर्देशानुसार हुआ ,समाजवादी पार्टी शुरू से ही किसानों ,श्रमिकों की हितेषी रही है और उनकी आवाज को सड़क से सदन तक हमेशा उठाती आई है ,सभी अधिकारियों से मिलने के पश्चात समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूरी रिपोर्ट एवं प्रति आदरणीय जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव जी को सौंपी गई जिसमें उपाध्यक्ष फहीम अहमद ,जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी सिंह, जिला महासचिव राजेश दीक्षित,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद अफजल खान,समाजवादी चिंतक फहद अंजुम, जिला सचिव धर्म कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।