सपा अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न
गोंडा। जनपद मे सपा कार्यालय गोंडा पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य महफूज खा रहे। अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा वादा किया कि अल्पसंख्यक सभा मिशन 2022 के लिए जी जान से जुटी है और आगे भी जुटी रहेगी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक सभा पार्टी की रीढ़ है तथा पार्टी हर स्तर पर अपने एक एक कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से हम लोग 2022 में सरकार बनाने हेतु लग जाइए। सदस्य विधान परिषद महफूज खां ने अल्पसंख्यक सभा के साथियों को बधाई दिया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की प्रदेश सचिव तस्लीम खान तथा जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद ने कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह भरा और कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव हेतु पूरे जोर-शोर से लगने को कहा। जिला उपाध्यक्ष राजेश्वरी प्रसाद चौधरी तथा मोहम्मद आकिब ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजेश दीक्षित ने किया । समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान ने अपने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया । कार्यक्रम में डॉ निजाम अहमद, मोहम्मद सलीम, हाजी गजनी, हरिराम यादव, बाबर उसैन, अफजाल उस्मानी, शेर मोहम्मद, मोहम्मद शरीफ, खुर्शीद आलम, शादाब खान, मोहम्मद कलीम खान, फ़हद अंजुम, मुकेश ओझा, आरिफ कुरैशी, चौहान अख्तर मोहम्मद इकबाल राइनी,संदीप भुर्जी, आबिद रजा, साबिर अली, गुलाम हुसैन, मोहम्मद रईस, अयाज खान ,इरफान, सिकंदर अली, वसीउरहमान, मकबूल अंसारी, आफाक चौधरी, आसिफ सिद्दीकी, मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद कलीम खान उर्फ़ सोनू, चंडी प्रसाद ओझा, योगेंद्र मिश्रा, मुजीब खान, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद रईस खान,मोहम्मद नफीस, धर्म कश्यप, शारिक खान उर्फ शादाब, खलील अहमद उर्फ़ गजनी प्रधान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।