मीना शाह इंस्टिट्यूट के संस्थापक महबूब मीना शाह बाबा जी का निधन
गोंडा की आन बान शान और जनपद मे शिक्षा की अलख जगाने वाले महबूब मीना शाह बाबा जी का आज दोपहर इंतकाल हो गया। दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली। गोंडा जनपद मे उन्होंने सबसे पहले टेक्निकल कॉलेज की स्थापना की। जनपद मे मीना शाह इंस्टिट्यूट की नीव रखने का श्रेय उन्हीं को जाता है। वो न सिर्फ इस इंस्टिट्यूट के संस्थापक थे बल्कि एक बहुत बेहतरीन इंसान भी थे। उनके निधन पर मीना शाह इंस्टिट्यूट के मुख्य नियंता सईद सर के साथ जनपद के विभिन्न अधिकारियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।