रेलवे सुरक्षा बल ने रात्रि गस्त के दौरान रेलवे की केबल चुराते हुए 3 लोगों को किया गिरफ्तार
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार साथ उनि. ललितेश कुमार सिंह, उनि. राणा प्रताप सिंह, कान्स अरशद अली, कान्स ब्रम्हानंद राय, कान्स ज्ञानेंद्र कुमार रेसुब./पोस्ट गोण्डा तथा CIB/GD के निरीक्षक प्रणय कुमार द्वारा आपराधिक गतिविधि निगरानी तथा रात्रि गस्त के दौरान गोण्डा पुराना मालगोदाम के पास लाइन किनारे झाड़ियों में 03 ब्यक्तियों को 3 बंडल सिगनल केविल (रेल संपत्ति) के साथ समय 00.45 बजे गिरफ्तार किया गया, जिनका नाम पता विवरण इस प्रकार है:-
1) पवन पुत्र स्वर्गीय रामप्रीत उम्र 19 बर्ष निवासी किनकी पोस्ट सिसवरिया थाना मोतीगंज जिला गोण्डा।
2) कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय रामप्रीत उम्र 22 बर्ष पता उपरोक्त।
3) मनउ पुत्र स्वर्गीय सत्यप्रकाश उम्र 35 बर्ष निवासी गोपालजोत पोस्ट मलारी थाना देहात कोतवाली जिला गोण्डा।
ऊपरोक्त ब्यक्तियों से उक्त रेलवे सम्पत्ति को यार्ड से चुराकर ले जाने व अपने पास रखने के वावत अधिकार पत्र की माॅग की गई तो मौके पर नही दिखा सके। उक्त कार्य 3 RP(UP)ACT के तहत दण्डनीय अपराध बनता पाकर उपरोक्त अभियुक्तों को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया तथा बरामद माल रेल सम्पति को जप्त कर बाद मौके की कार्यवाही कर पोस्ट हाजा पर उपस्थित हुए एवं उपरोक्त अभियुक्तगण के विरूद्व रेसुब पोस्ट गोण्डा पर मे रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। बरामद रेल सम्पत्ति की अनुमानित कीमत 17500/रूपया आंकी गयी है। मामले की जांच उनि राणा प्रताप सिंह रेसुब पोस्ट गोण्डा द्वारा की जा रही है।