लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का निधन
गोण्डा। हिंदी के विद्वान प्रोफेसर और लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. छोटेलाल दीक्षित जी का आज 84 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। उनके निधन से सभी स्तब्ध रह गए। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज की स्थापना दौर से जुड़े दीक्षित जी ने समाज और साहित्य को नई दिशा देने में कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। हिंदी साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपना हमेशा योगदान दिया तो अब तक करीब 300 बेटियों के शादी कराकर एक मिसाल बन चुके थे।