रेलवे सिगनल से छेड़छाड़, व सिगनल सम्बंधित उपकरण, रेल सम्पति चुराने वाला अपराधी गिरफ्तार


गोंडा। आज दिनांक 19.09.2020 को उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह रेसुब./पोस्ट गोण्डा को दूरभाष पर जुनियर इन्जीनियर/सिगनल करनैलगंज द्वारा सूचना दिया गया कि करनैलगंज पूर्वी यार्ड में सिंगनल डिस्टर्ब हो गया है। उक्त सूचना  जकरनैलगंज यार्ड पहुँचकर किमी नम्बर 685/21-28 के मध्य रामकेश मीणा जेई/सिगनल करनैलगंज के साथ घटना स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया तो उक्त किमी के मध्य 03 टीएलजेबी का तार नोचा  09 टीएलजेबी का ढक्कन भी गायब पाया गया, जिसके बावत संयुक्त निरीक्षण नोट बनाया गया व ईएसएम द्वारा कार्यवाही हेतु एक लिखित तहरीर दिया गया तत्पश्चात् सिगनल विभाग द्वारा उक्त विफलता दूर की गई। उक्त के बावत उपरोक्त हमराहीगण के साथ खोजबीन में संल्गन होकर आसपास के ईलाके मे पतारसी करने के क्रम में एक ब्यक्ति करनैलगंज पूर्वी यार्ड से पकडा गया जिसने पूछताछ मे अपना नाम बुच्चे पुत्र स्व. मोहम्मद वारिस निवासी ग्राम मोहल्ला गाडी बाजार करनैलगंज थाना करनैलगंज जिला गोण्डा उम्र 35 वर्ष बताया तथा उसके कंधे पर रखे बोरी को उसी से पलटवाकर देखा गया तो रेलवे के सिंगनल टीएलजेबी में लगनेवाला ढक्कन कुल 09 अदद रेल सम्पति बरामद हुआ। उक्त के बावत पूछने पर बताया कि रात्रि में करनैलगंज यार्ड में सिगनल के पास लगे बाॅक्स से खोलकर निकाला था, जिसे किसी चलते फिरते कबाडी को बेचकर अपना नशा, शौक आदि पूरा करता। अभियुक्त उक्त ने दिनांक 16.09.2020 को करनैलगंज यार्ड में उसी स्थान पर सिगनल केबिल के साथ पूर्व मे छेडछाड करना भी स्वीकार किया, जिस सम्बंध में बल पोस्ट पर मुअस. 838/20 धारा 174 रेल अधिनियम सरकार बनाम अज्ञात दिनाक 16.09.2020 पंजीकृत है, जिसका खुलासा करते हुये उक्त मामले को अज्ञात से ज्ञात किया एवम मौके की कार्यवाही कर पोस्ट हाजा पर उक्त अभियुक्त के विरूद्व रेसुब./पोस्ट गोण्डा पर मु.अ.सं. 13/2020 अन्तर्गत धारा 3 RP (UP) ACT, S/V- बुच्चे दिनांक -19.09.2020 पंजीकृत किया गया। बरामद रेल सम्पत्ति की अनुमानित कीमत 6300/रूपया आंकी गयी है। मामले की जांच उनि छोटेलाल यादव रेसुब./पोस्ट गोण्डा द्वारा की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सिपाही अरशद अली, ज्ञानेंद्र और बी एन राय मौजूद रहे। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा