पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्यवाही से युवक की आँखो मे आई गंभीर चोटें

गोंडा। आज एक बार फिर गोंडा पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया पूरा मामला गायत्री पुरम कॉलोनी के पीछे स्थित घोसियाना कटहवा का बताया जा रहा है जहां पर पुलिस रविवार की लॉकडाउन की वजह से गश्त करने पहुंची थी वहां पर कुछ लोग झुंड बनाकर बैठे हुए थे बताया जा रहा है कि वहां पर बैठे सभी युवक जुआ खेल रहे थे पुलिस ने उन सभी युवकों को आड़े हाथों लिया और मारपीट शुरू कर दी पुलिस की मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसमें से एक युवक की आंख में बहुत ही गंभीर चोटें आई हैं युवक की आंख का पूरा ऊपरी हिस्सा कट गया है जैसा कि युवक के भाई सईद ने बताया कि पुलिस वालों ने वहां बैठे हुए युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनका भाई वहां से सिर्फ गुजर रहा था वह उन युवकों में शामिल नहीं था उसके बाद भी पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया और जब वह पुलिस वालों से छोड़ देने की मिन्नतें करने लगा तो पुलिस वालों ने उसे जबरदस्त तरीके से मारा पीटा साथ ही वहां पर लगे हुए कांटों के तार में उसका सर पकड़कर बुरी तरीके से लड़ा दिया जिससे कि युवक की आंख की पलक पूरी तरीके से खराब हो गई उसके बाद पुलिस वाले युवक को वहां पर छोड़कर चले आए लगभग 2 घंटे तक कोई भी मदद युवक को नहीं मिली किसी तरह युवक के भाई तक जब सूचना पहुंची तो वह उसके लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेंसी में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर विकास को बुलाया गया डॉक्टर विकास के मुताबिक युवक की आंख की ऊपरी परत पूरी तरीके से कट गई है हालांकि युवक आंख से देख पा रहा है लेकिन उसकी आंख पर टांका लगाना पड़ेगा और उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी के द्वारा बताया गया इस बारे में एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार ने बताया की गांव वालों ने घेर कर पुलिस वालों पर हमला कर दिया था जहां पुलिस और जुआरियों के बीच झड़प हुई उसके बाद वह युवक भागते समय खुद से तार के बीच उलझ कर गिर गया जिससे उसकी आंख में गंभीर चोटें आई हैं जिसका उपचार कराया जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा