आप गोंडा की तरफ से जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन को दिया गया ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर।

गोंडा। विधान सभा सदर में आज सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र त्रिपाठी जी को और जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह जी को गोंडा - बलरामपुर जिले के प्रभारी श्री अमृत नाथ शुक्ला व श्री शरद दीक्षित एडवोकेट और 'आप' जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय जी के निर्देश के अनुसार आज श्री मनीष सिंह जिला मीडिया प्रभारी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती, नगर अध्यक्ष सुधाकर कुमार, जिला सचिव श्री वकील अहमद 'सर जी' एवं अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष श्री दिवाकर तिवारी एडवोकेट, अनिल पाण्डेय, अरविन्द शर्मा व विधान सभा सदर प्रभारी श्री अंजनी श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा आम आदमी पार्टी गोंडा की तरफ से अधिवक्ताओं, मुन्सी, पैरोकारों की ऑक्सीजन लेवल की जांच हेतु ऑक्सीमीटर और सैनिटाइजर दिया गया । इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र त्रिपाठी ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि एक सराहनीय कार्य है जिससे कि कोरोना महामारी को रोकने मे बहुत मदद मिलेगी। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह द्वारा भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया और एक व्यक्ति की नियुक्ति कर दी गई जो वहां पर प्रतिदिन आने वाले सभी अधिवक्ताओं मुंशी, पैरोंकारों की ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल की जांच करेंगे।