जयनारायण चौराहे के पास ओवरब्रिज पर देर रात पलटा बेकाबू ट्रक
गोंडा।शहर के जयनारायण चौराहे के समीप शनिवार की सुबह ओवरब्रिज से उतरते समय एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है इस दुर्घटना में चालक और परिचालक दोनों घायल हो गए हैं दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,पुलिस के मुताबिक तक बलरामपुर से गोंडा आ रहा था। ट्रक में मैदा लगा हुआ था और ट्रक किसी बड़े व्यापारी का बताया जाता है हालांकि हादसा देर रात हुआ था सुबह तक वहां पर ट्रक में मौजूद सभी मैदा के बोरों को हटा लिया गया था लेकिन खबर लिखे जाने तक ट्रक को ओवर ब्रिज के बीच से हटाया नहीं जा सका था ट्रक के बीच रास्ते में गिरे होने की वजह से सुबह से लेकर जाम की स्थिति बनी रही कई छोटे और बड़े वाहन गोंडा से बलरामपुर और बलरामपुर से गोंडा आने और जाने वाले वाहन वहां पर जाम में फंसे रहे।