नगर कोतवाल आलोक राव के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

गोंडा। कोविड-19 महामारी के दौर में जहां एक तरफ मास्क का प्रयोग अनिवार्य हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ इन दिनों मास्क को ना पहनने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है हालांकि कोरोना का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है लेकिन लोगों के द्वारा यह समझ लिया गया है कि अब गोंडा जनपद में कोरोना के केस कम आ रहे हैं तो कोरोना किसी भी प्रकार से अब उनको नहीं होगा, और अब कोरोना का दौर खत्म हो गया लेकिन हकीकत बिल्कुल इसके उलट है इन्हीं सब कारणों को मद्देनजर रखते हुए और नवागत एसपी शैलेश पांडे के आदेश पर सदर क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम की अगुवाई में कल शाम को नगर कोतवाल आलोक राव के नेतृत्व में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुनानक चौक चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें हेलमेट और मास्क की चेकिंग की गई। मौके पर जो लोग दोपहिया वाहन पर बिना मास्क और बिना हेलमेट के दिखाई पड़े उनका 500 रुपए का चालान किया गया कुल वाहन चेकिंग की अवधि में 22 लोगों के चालान काटे गए। इस अवसर पर नगर कोतवाल आलोक राव, बीएन सिंह, एसआई सुनील कुमार समेत नगर कोतवाली और गुरुनानक चौक चौराहे चौकी की पूरी टीम गुरुनानक चौक चौराहे पर मुस्तैद रही।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा