द गोल्डन ब्लड संस्था के द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर।

 
गोंडा। कोविड-19 महामारी के दौरान यदि किसी भी घर या परिवार का कोई व्यक्ति बीमार होता था और उसको रक्त की आवश्यकता होती थी तो सबसे पहला प्रश्न यही उठता था कि रक्त कौन देगा और कहां से आएगा क्योंकि कोविड-19 महामारी के दौरान लोग अस्पतालों में जाने मे डरते थे लेकिन गोंडा में द गोल्डन ब्लड सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा कोविड-19 महामारी के काफी पहले यानी लॉकडाउन के काफी पहले से कई महीनों से जरूरतमंदों को ब्लड देकर मदद कर रही है। द गोल्डन ब्लड सेवा समिति द्वारा आज महारानी गंज घोसियाना निकट रहमानिया मस्जिद इलाहाबाद बैंक रानी बाजार शाखा के सामने पर, एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और बहुजन समाज पार्टी के नेता मसूद आलम खान ने किया उनके साथ में समाजसेवी मोहम्मद इसराइल भी उद्घाटन के अवसर पर मौजूद थे। इस रक्तदान शिविर में संस्था के अध्यक्ष सलमान खान संस्था के सचिव मोहम्मद इमरान शानू संस्था के महामंत्री यीशु पाल भाटिया गोल्डन ब्लड संस्था के सदस्य नदीम अहमद, जावेद अहमद,सलमान अहमद, फैजान, दानिश खान के साथ-साथ महारानी गंज घोसियाना और साहबगंज के कलीम नेता, रिंकू सैनी,बबलू सैनी, रिजवान, वसीम रजा इत्यादि लोग मौजूद थे। द गोल्डन ब्लड संस्था के अध्यक्ष अलमास खान के द्वारा बताया गया कि रक्तदान महादान की उक्ति को चरितार्थ करते हुए हमारी संस्था कार्य कर रही है आज यहां पर जिला अस्पताल गोंडा की टीम से मौजूद डॉक्टरों की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 15 लोगों के द्वारा स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया गया और इन 15 लोगों ने किसी एक व्यक्ति की जान बचाने का संकल्प लिया। द गोल्डन ब्लड संस्था हमेशा से लोगों की सहायता करती रही है और आगे भी इसी प्रकार से जहां कहीं भी रक्तदान की जरूरत पड़ती है लोग उनको फोन करते हैं और उनसे संपर्क करके लोगों को रक्त मुहैया कराया जाता है संस्था के द्वारा अब तक देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में सैकड़ों लोगों की मदद रक्तदान के द्वारा की गई है यहां तक कि दिल्ली और चेन्नई में भी संस्था के लोगों के द्वारा मदद पहुंचाई गई है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा