जिलाधिकारी गोंडा ने किया विकास भवन और जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण
गोंडा। आज जिलाधिकारी गोंडा डॉ नितिन बंसल ने गोंडा के दो अलग-अलग सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जिनमें विकास भवन और जिला पूर्ति कार्यालय शामिल है आज सुबह 9:30 बजे जिलाधिकारी अचानक विकास भवन और जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया, निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने सबसे पहले जिला पूर्ति कार्यालय की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया और वहां पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने नियत समय पर उपस्थित पाए गये साथ ही साथ वहां पर उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग मास्क सैनिटाइजर और साबुन इत्यादि की व्यवस्था को भी जांच किया जांच में उन्होंने पाया कि सभी जगहों पर सैनिटाइजर मार्क साबुन इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित है इसके बाद जिलाधिकारी विकास भवन पहुंचे जहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यालयों मैं खुद जाकर अब तक निरीक्षण किया और इन्हीं सब व्यवस्थाओं की जांच की जांच में विकास भवन में सारी व्यवस्था उनको सुचारु रुप से मिली अब यहां पर प्रश्न यह उठता है कि क्या जिलाधिकारी के आने की सूचना अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से ही दे दी गई थी या उनको सूचना किसी प्रकार पहले से मिल गई थी जिससे कि सभी कार्य वहां पर सुचारू रूप से पाए गए जबकि प्रायः यह देखा जाता है कि विकास भवन के अधिकारी कर्मचारी कभी भी अपने कार्यालयों में नियत समय पर नहीं पहुंचते हैं और यदि पहुंचते भी हैं तो अपने कार्यालय में अपनी कुर्सियों पर नहीं पाए जाते हैं लेकिन आज ऐसा क्यों पाया गया इसका जवाब दो जिलाधिकारी कार्यालय या विकास भवन और जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी ही दे सकते हैं।