इलाहाबाद बैंक रानी बाजार शाखा में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन


गोण्डा। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर में जहां मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है तो दूसरी तरफ सोशल डिस्टेंसिंग या दैहिक दूरी का पालन भी अनिवार्य हो गया है जिससे कि संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति में ना फैले, लेकिन ऐसा लगता है कि बैंक और उसमें कार्य करने वाले कर्मचारी इस मामले में शिथिल नजर आते हैं आज इलाहाबाद बैंक रानी बाजार शाखा में काफी लंबी लाइन लगी हुई दिखाई पड़ी लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दूसरे से सटकर लाइन लगाकर खड़े हुए थे इस मामले में जब हमारे संवाददाता ने गार्ड से बात की तो गार्ड ने कहा कि हमने लोगों को समझाया लेकिन लोग नहीं माने तो हम क्या करें अंदर जब ब्रांच मैनेजर और असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर से बात करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वह लोग फील्ड में किसी कार्यवश गए हुए हैं अंदर दो पुलिसकर्मी भी बैठे हुए दिखाई पड़े एक महिला आरक्षी और एक पुरुष आरक्षी जिनका कार्य वास्तव में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना,बाहर लगी हुई लाइनों को व्यवस्थित करना है वह अंदर बैठकर आराम फरमाते हुए दिखाई दिए लगभग सभी छोटे बैंकों में यही हाल आए दिन दिखाई पड़ता है लेकिन फिर भी न तो प्रशासन इसकी सुध ले रहा है ना ही बैंक के कर्मचारी और अधिकारी इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि बैंक मे ये हालात तब है जब कल ही जनपद मे 106 नये कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई थी। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा