16 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी युवक
गोंडा । जनपद में नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर भाभी दोनों भतीजे और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें से युवक की भाभी की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस और थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे थी । एस पी गोंडा श्री राजकरन नैयर ने हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का नगर कोतवाल को निर्देश दिया था। नगर कोतवाल ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और सुबह उसको पकड़ लिया। इसकी जानकारी नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा दी गयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल होने वाले बांके को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई दिनों से परिवारिक विवाद को लेकर परेशान था। शनिवार को उसने उसी विवाद के कारण अपनी भाभी, मां, भतीजों व पड़ोसी के ऊपर जान से मारने के उद्देश्य से धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में युवक की भाभी रेनू यादव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आलोक राव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजानन्द सिंह, उपनिरीक्षक गोपाल सिंह,कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार राणा रहे।