विद्यालय आते समय सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की घटना स्थल पर मृत्यु
थानाध्यक्ष वजीरगंज संजय दूबे ने बताया सुबह गोंडा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में पीछे बैठी शिक्षिका सड़क पर गिर पड़ी। ट्रक उसे रौदता हुआ निकल गया। बाईक चालक भी घायल हो गया।
पुलिस ने बताया शिक्षिका का नाम शिल्पा वर्मा है जो अयोध्या जिले के बीकापुर क्षेत्र की रहने वाली थी। वह सोमवार अपने रिश्तेदार के साथ प्राथमिक विद्यालय नगवा वजीरगंज आ रही थी जहाँ पर वो सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिवार वालों को दी गई है। शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार और सभी शिक्षकों में शोक छा गया है।