55 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से बनेगी आर्यनगर से पृथ्वी नाथ तक जाने वाली टू लेन सड़क

गोण्डा। जनपद के दो प्रमुख देवस्थान पृथ्वीनाथ और झालीधाम को जाने वाली सडक वर्षो से जर्जर पडी है जिसके चलते श्रद्वालूओं को भारी परेशानी का सामना करना पडता है, शासन ने गोण्डावासियों सहित अन्य श्रद्वालूओं की इस समस्या को देखते हुए 22 किलोमीटर के इस मार्ग को टूलेन सडक में बदलने का निर्णय लिया है साथ ही सडक निर्माण के लिए 20  करोड रूप्ये की पहली किस्त भी जारी कर दी है।
श्रद्वालूओं सहित इस क्षेत्र के सामान्य जनमानस के लिए बुधवार को बडी ही अच्छी खबर आयी इस सडक के निर्माण से इन धर्म स्थानो को आने वाले श्रद्वालूओ के साथ साथ लगभग पाचं दर्जन से भी अधिक गावं के निवासियों को होने वाली बडी असुविधा से मुूक्ति मिल जायेगी। 22 किलोमीटर की इस सडक की कुूल लागत 55 करोड 77 लाख रूपये आंकी गयी है जिसमें से 20  करोड की पहली किस्त जारी भी कर दी गयी हैं आशा है जल्द ही इस क्षेत्र के निवासियों को प्रदेश सरकार के इस तोहफे का लाभ भी मिलना आरम्भ हो जायेगा। परंतु अब भी बड़ा सवाल यह है की कहीं बाकी सड़कों की तरह ये सड़क का निर्माण भी नेताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत और भृष्टाचार की भेंट न चढ़ जाए। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा