रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के निरीक्षक प्रवीण कुमार सम्मानित
गोंडा। कोविड महामारी के काल मे प्रवासी मजदूरों को युद्ध स्तर पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से घर भेजने और संकट के समय समाज के गरीब तबके का साथ देने के लिये और रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के जवानों को कोविड के संक्रमण के समय बचाने के लिये, बेहतरीन कार्य करने वाले रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षको को रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री अरुण कुमार ने हौसला अफजाई करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है । जिसमे गोंडा के रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l उक्त सम्मान को महानिदेशक की ओर से आईजी रेलवे सुरक्षा बल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव ने डीआईजी श्री एस के सैनी और सीनियर कमांडेंट श्री अमित प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति में प्रदान दिया गया l पूर्वोत्तर रेलवे में इनके अतिरिक्त सहायक सुरक्षा गोरखपुर क्षेत्र श्री रविशंकर सिंह, निरीक्षक बस्ती नरेंद्र यादव, निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, निरीक्षक अभय राय को भी यह सम्मान दिया गया है l श्री प्रवीण कुमार को उक्त सम्मान मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और उनके साथ कार्य करने वाले लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।