बड़गांव पुलिस चौकी पर की गई मास्क की चेकिंग, न लगाने वालों का किया गया चालान

गोंडा। कोरोना महामारी के दौरान मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य हो गया है लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्राय देखा जाता है कि शहर में निकलने वाले लोग बिना मास्क और हेलमेट लगाए हुए यहां वहां विचरण करते रहते हैं नवागत एसपी श्री शैलेश कुमार पांडे के आदेश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों और चौकी प्रभारियों को यह निर्देश दिया गया है कि मास्क और हेलमेट की सघन चेकिंग की जाए इसी क्रम में आज बड़गांव पुलिस चौकी चौराहे पर एसआई अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम के साथ मास्क और हेलमेट की सघन चेकिंग की गई जिसमें कई लोग खासकर युवा वर्ग बिना मास्क लगाए पाए गए उनका मौके पर चालान किया गया। एसआई अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बिना मास्क और हेलमेट वालों की चेकिंग की जा रही है बिना मास्क लगाकर निकलने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क और हेलमेट के पाया जाता है तो ₹1000 का चालान किया जाएगा और यदि कोई बिना मास्क के पाया जाता है तो ₹500 का चालान किया जाएगा मौके पर उन्होंने बताया कि दस व्यक्तियों का बिना मास्क के चालान आज किया गया है। एसआई अजय कुमार गुप्ता के साथ टीम में जगदम्बा प्रसाद शर्मा,राजेश कुमार,गिरिजेश यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा