चेकिंग के दौरान खरगूपुर पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता
गोंडा। जनपद के खरगूपुर क्षेत्र में खरगूपुर थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया उस चेकिंग अभियान में खरगूपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अवैध तमंचे तीन जिंदा कारतूस और ₹45000 के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों में से एक नीरज सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी वजीरगंज थाना क्षेत्र के पास से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद किया तो वहीं पर दूसरे अभियुक्त शिवम सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी बस्ती जिला से एक अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से लगभग रुपए 45000 भी बरामद किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।