गोंडा ब्रेकिंग आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

गोंडा ब्रेकिंग। आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया, अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी को मारी गोली, पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम, गंभीर हालत में पति को जिला अस्पताल मे भर्ती कराने के लिए ले जाते समय रास्ते मे ही दम तोड़ा, वजीरगंज के पेड़राही गांव का पूरा मामला बताया जा रहा है जहाँ पर कुलदीप सिंह ने पहले अपनी पत्नी नीलम सिंह को आपसी विवाद के चलते गोली मार दी बाद मे खुद को भी गोली मार कर घायल कर लिया जिसके बाद गम्भीर हालत मे कुलदीप सिंह को जिला अस्पताल लाया जा रहा था पर रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है । अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि जिला अस्पताल ले जाते समय पति की मौत रास्ते में हुई है पत्नी की मौत मौके पर ही हो गई थी दोनों के शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया गया है । इस पूरी घटना से गांव वालों में दहशत का माहौल है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा