10 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, शैलेष पांडेय गोण्डा के नये एसपी बनाये गये
गोण्डा। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी शैलेष पांडेय गोण्डा के नये एसपी बनाये गये हैं। इससे पहले वह बागपत के एसपी थे और उसके बाद उनकी तैनाती बरेली के एस एस पी के पद पर हुई थी जहाँ से अब उन्हे गोण्डा जनपद के एस पी के पद पर नई तैनाती दी गयी है।
गोंडा के एसपी रहे श्री राजकरन नैयर को जौनपुर के एसपी के पद पर नई तैनाती मिली है और रोहित सिंह सजवान को बरेली के एसएसपी के तौर पर नई तैनाती मिली है जहां पर पहले श्री शैलेश पांडे की तैनाती थी
झारखंड में खारसवां के रहने वाले शैलेष पांडेय बीएससी नॉटिकल साइंस से करने के बाद प्रशासनिक सेवा में आये। इससे पहले वह कई जिलो में कप्तान रह चुके हैं।