कृषि अध्यादेश के विरोध में "आप" गोंडा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
गोंडा। कृषि अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी गोंडा ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सक्षम अधिकारी के माध्यम से दिया। जैसा की ज्ञात है, कल संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से कृषि अध्यादेश को केंद्र की सरकार द्वारा पारित करा लिया गया है जिसके विरोध में देशभर में आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रदर्शन हो रहे हैं और इस बिल का विरोध किया जा रहा है इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी गोंडा ने राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी के माध्यम से दिया जिसमें कहा गया है कि कृषि अध्यादेश को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कहा गया की ये बिल किसानों के लिए क्रांतिकारी बिल है लेकिन सच यह है कि कृषि जो हमारे देश की धरा है और 80% लोग जो गांव में रहते हैं वह कृषि पर निर्भर है उसको प्राइवेट हाथों में देने के लिए ही ये बिल लाया गया है, इस बिल की वजह से धान और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म हो जाएगा बिल में प्राइवेट कंपनियों को खुली छूट दे दी गई है कि आप आइए और कृषि क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लीजिए इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट,एलआईसी,बैंक, एयर इंडिया और रेलवे को निजी हाथों में सौंप दिया था अब किसानों से खेती को भी छीना जा रहा है इस बिल के पास होने से बड़े बड़े पूंजीपतियों को कृषि क्षेत्र में आने का मौका मिलेगा 10-20 एकड़ जमीन के क्लस्टर बनेंगे तथा पूंजीपति कहीं से भी फसल खरीद कर देश में कहीं भी उसका भंडार कर सकेंगे इस बिल के अनुसार किसी भी जरूरी वस्तु को कहीं भी इकट्ठा किया जा सकता है जरूरी वस्तुओं का जितना चाहे उतना भंडार किया जा सकता है और जब मन चाहे उसे बेचा जा सकता है। अतः इस बिल के विरोध में आम आदमी पार्टी मांग करती है कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से संसद में पारित किसान विरोधी बिल को वापस लिया जाए अन्यथा पार्टी पूरे देश भर में किसान भाइयों के साथ मिलकर सड़कों पर संघर्ष करने के लिए विवश होगी। ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिग्गज पांडे, जिला सचिव वकील अहमद, सदर विधानसभा प्रभारी अंजनी नंदन श्रीवास्तव,अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिवाकर तिवारी,छात्र युवा संघर्ष समिति जिला अध्यक्ष राज कुमार बरवार, जिला कोषाध्यक्ष किशोर चंद्र भारती, मीडिया प्रभारी मनीष सिंह, कटरा सह संयोजक डॉ मनोज मिश्रा,नगर अध्यक्ष सुधाकर कुमार,अब्दुल सलाम, पूनम आचार्य,अनिल पांडे, उमेश प्रताप सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, मीसम हसन,जग प्रसाद यादव, राम सोनकर,अभिषेक सिंह सुनील सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।