मारवाड़ी संघ की महत्वपूर्ण बैठक मे समाजसेवी विकास अग्रवाल को अध्यक्ष और श्रवण अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया।
गोंंडा। नगर मारवाड़ी संघ की महत्वपूर्ण बैठक मे समाजसेवी विकास अग्रवाल को अध्यक्ष और श्रवण अग्रवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी । ये जानकारी देते हुये संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप केडिया नें बताया कि सूरज काम्प्लेक्स मे व्यवसायी अजय अग्रवाल के कार्यालय पर एक दैहिक दूरी के साथ बैठक आयोजित की गयी । बैठक मे सर्वसम्मति से विकास अग्रवाल को अध्यक्ष और श्रवण अग्रवाल को महामंत्री व अन्य समाज के जिम्मेदार लोगों को संरक्षक,मंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, वरिष्ठ सदस्य ,आमंत्रित सदस्य समेत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों से नवाजा गया । नव नियुक्त अध्यक्ष विकास अग्रवाल नें कहा कि वे मारवाड़ी समाज के साथ सभी तबकों के लिये संघ द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यों मे बढ़चढ़ का महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे । उन्होनें बताया कि संघ के संस्थापक राधे श्याम केडिया हैं । इसके अतिरिक्त संरक्षक मंडल में योगेंद्र सिंघल, राम प्रकाश मित्तल, प्रेम गोयल, हरगोविंद अग्रवाल व बलराम केडिया शामिल किये गये हैं । उन्होनें बताया कि अंकुर गर्ग व जीतीश सिंघल उपाध्यक्ष, उमाशंकर अग्रवाल मंत्री, अंकुर अग्रवाल कोषाध्यक्ष,राकेश गोयल, अजय अग्रवाल,मोहन अग्रवाल, विशम्भर बंसल, उमेश बंसल, संजय केडिया,सुनील केडिया, राकेश केडिया, अमित केडिया, राम अग्रवाल, सतीश जैन, हरिराम नेवटिया, अतिन गर्ग, सपन अग्रवाल, शोभित गोयल, अशोक गोयल,आकाश अग्रवाल,गोपाल मित्तल, लखन केडिया ,उमेश बंसल , दिलीप अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, महेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल व अन्य को वरिष्ठ सदस्य बनाया गया हैं ।