आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में तरबगंज विधानसभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया
गोंडा। आज आम आदमी पार्टी की तरबगंज विधानसभा की बैठक स्थानीय गुरुकुल एकेडमी में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से आए हुए गोंडा व बलरामपुर के प्रभारी श्री अमृत नाथ शुक्ला और अधिवक्ता श्री शरद दीक्षित ने किया जिसमें जिला कार्यकारिणी से जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पांडे, जिला सचिव श्री वकील अहमद, नगर अध्यक्ष श्री सुधाकर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी मनीष सिंह मौजूद रहे । इस बैठक में तरबगंज विधानसभा के प्रभारी श्री जसवंत सिंह की विधानसभा टीम का विस्तार किया गया । बैठक में श्री राकेश सिंह के प्रस्ताव पर श्री अतुल त्रिपाठी को सचिव का पद दिया गया इसी क्रम में श्री राघवेंद्र दुबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया श्री अरविंद सिंह को सह प्रभारी तरबगंज मनोनीत किया गया और अरि सूदन तिवारी को संगठन प्रभारी तरबगंज की जिम्मेदारी दी गई । सभी के मनोनयन पर जिला कार्यकारिणी के सदस्यों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर हर्ष व्यक्त किया सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को दिल्ली से आए हुए प्रभारियों ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया। इस अवसर पर नए नियुक्त हुए तरबगंज विधानसभा के सचिव श्री अतुल त्रिपाठी ने कहा कि वह पार्टी की मौजूदा गतिविधियों को तरबगंज विधानसभा में आगे बढ़ाएंगे और अपनी टीम के साथ इस समय चल रहे जन जन ऑक्सीजन अभियान को और गति देंगे। उक्त बैठक में दिल्ली से आए हुए प्रभारियों श्री अमृत नाथ शुक्ला और श्री शरद दिक्षित एडवोकेट ने यह बताया कि पार्टी जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत और प्रधान पद का चुनाव मजबूती से लड़ेगी और इसकी तैयारियों के लिए सभी कार्यकर्ता को अभी से इस कार्य मे जुट जाने का संदेश दिया । बैठक में जिला अध्यक्ष दिग्गज पांडेय, जिला सचिव वकील अहमद, जिला कार्यकारिणी सदस्य और नगर अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने अपने अपने विचार रखे और पार्टी की गतिविधियों के बारे में और दिल्ली सरकार में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अंत में तरबगंज विधानसभा प्रभारी जसवंत सिंह ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं और अध्यक्षों और प्रभारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।