उत्तर प्रदेश सरकार ने खत्म किया रविवार का भी लॉकडाउन। शनिवार का लॉकडाउन एक हफ्ते पहले ही खत्म किया गया था।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। अब बाजार अपनी साप्ताहिक बंदी के हिसाब से ही खुलेंगे और बंद होंगे। इसके साथ ही सरकार ने थाना दिवस और तहसील दिवस भी शुरू करने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बैठक के बाद रविवार को होने वाला लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। इससे पहले दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन शनिवार और रविवार का होता था। बीते दिनों सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था और अब रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने तहसील दिवस और थाना दिवस को पहले की तरह फिर से संचालित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई फिर से शुरू की जाए!