बस्ती। आवास के लिये मांग रहे हैं रिश्वत,महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

 बस्ती ब्यूरो । रामनगर विकास खण्ड के दरियापुर जंगल निवासिनी उर्मिला पत्नी स्वर्गीय रामतीरथ ने जिलाधिकारी के साथ ही अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर स्वीकृत आवास का धन निर्गत कराये जाने की मांग किया है।
पत्र में उर्मिला ने कहा है कि उसका आवास स्वीकृत हो गया है किन्तु ग्राम पंचायत परसाखुर्द के ग्राम प्रधान और सचिव एवं उनके गुर्गे रूपये की मांग कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यदि तुमने रूपया न दिया तो तुम्हारा नाम आवास की सूची से कटवा दिया जायेगा। उर्मिला ने पत्र में कहा है कि वह बहुत गरीब महिला है और 20 हजार रूपया रिश्वत देने की स्थिति में नहीं है। उसने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने स्वीकृत आवास का धन आवंटित कराये जाने का आग्रह किया है जिससे उसका आवास बन सके।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा