गोंडा। दबंगो ने रास्ता रोका, पीड़ित ने पुलिस से दर्ज करायी शिकायत


धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा


नवाबगंज (गोंडा)।थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयूघाट चौकी क्षेत्र के ईस्माइल पुर गाँव के रहने वाले अवधेश सिंह पुत्र अंबिका सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि गोंडा – बस्ती मार्ग से मेरे घर तक सड़क जाती है जिससे लगभग 10 परिवार के लोगों का आवागमन होता है। उसी रास्ते पर गाँव के ही अभिषेक सिंह पुत्र बृजभान सिंह रास्ता रोक दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि रास्ता लगभग 100 वर्ष पुराना है जिस पर वर्तमान में खड़ंजा भी लगा हुआ है। मुकदमा चल रहा है और स्टे भी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षी के घर के सामने काली माता का स्थान है लेकिन विपक्षी किसी को भी स्थान पर चढने भी नहीं देते। विपक्षी की पत्नी उपजिलाधिकारी है और आये दिन फोन पर धमकी देती रहती हैं। विपक्षी बंदूक की नोक पर झगड़ा और मारपीट भी करते हैं। सरयूघाट चौकी प्रभारी बताया कि यह मामला काफी पुराना है जिसमें यथास्थिति बरकरार है। दोनों पक्षों पर में शांति भंग की आशंका में कारवाई की जा चुकी है। मामला न्यायालय में लंबित है यदि न्यायालय द्वारा कोई नया आदेश दिया गया है तो उसके अनुसार कारवाई की जायेगी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा