गोंडा। महिला ने अपने जेठ व देवर के विरुद्ध थाने में की शिकायत
धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा
धानेपुर (गोंडा)।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुद्रगढ़ नौसी की रहने वाली शिव कुमारी पत्नी देव नाथ ने थाने पर शिकायती पत्र दे कर अपने जेठ व देवर पर कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है की पीड़िता अपने खेत में लगी फसल देखने गयी थी वहां देखा की उसके जेठ व देवर खेत में लकड़ी काट कर रखे हुए हैं, इस पर पीड़िता ने लकड़ी हटाने की बात कही तो उसके जेठ व देवर गाली गलौज करते हुए हमलाव हो गए झगड़ा होता देख जब उसका लड़का व पति खेत की तरफ गए तो उन्हें भी मारा पीटा गया, इसकी शिकायत पीड़िता ने थाने पर की, महिला ने बताया की जब वो थाने पर शिकायती पत्र दे कर अपने पति के साथ वापिस जा रही थी, उसे रास्ते में रोक कर जेठ राम राखन ने पति की लाठी से पिटाई कर दी है।
उसके बाद पति ने भी राम राखन के विरुद्ध थाने पर शिकायती पत्र दिया है, इस तरफ बारी बारी से पति पत्नी ने मारे पीटे जाने की शिकायत थाने पर की है।
थानाध्यक्ष ब्रह्मानन्द सिंह ने बताया है की दोनों पक्ष का पारिवारिक विवाद है शिकायती पत्र मिला है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।