गोंडा। रेलवे की पटरी पर काम करने जा रहे एक ठेका मजदूर की ट्रेन के चपेट में आकर हुई मौत



धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा


करनैलगंज(गोंडा)। रेलवे की पटरी पर काम करने जा रहे एक ठेका मजदूर की ट्रेन के चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब 9 बजे सरयू रेलवे स्टेशन के समीप जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ठेका मजदूर रेलवे की पटरी पर काम करने रहा था। उसी बीच लखनऊ की तरफ से गोंडा जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी इंस्पेक्टर संतोष पासवान ने बताया कि ठेका मजदूर याद राम पुत्र राम सिंह सैदनगर जनुबी थाना पटवाई जनपद रामपुर ठेके पर रेलवे में कार्य करने जा रहा था। तभी लोकमान्य तिलक ट्रेन की चपेट मे आ गया। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा