गोंडा। दहेज ना मिलने पर शादी ना करने की दी धमकी, 8 फरवरी को होनी है शादी


धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गाँव निवासी एक युवती ने थाने पर तहरीर देकर भावी ससुराल वालों पर दहेज ना मिलने पर शादी तोड़ देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने दी गई तहरीर में बताया कि उसका विवाह आगामी 08 फरवरी को थाना क्षेत्र के ही नरायन पुर गाँव निवासी देवीप्रसाद पुत्र अर्जुन के साथ होना सुनिश्चित हुआ था शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं और रिश्तेदारों की आमद भी शुरू हो गई है लेकिन अब ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के रूप में 05 लाख रुपये और मोटरसाइकिल की भारी-भरकम मांग शादी से पहले ही की जा रही है। जब पीड़ित युवती के परिजनों ने इतना दहेज देने में अपनी असमर्थता जताई तब भावी ससुराल वालों ने शादी तोड़ देने की धमकी दी है। जिससे परेशान होकर शुक्रवार को युवती और उसके परिजन थाने पंहुचे। युवती ने ससुराल पक्ष के विरूद्ध तहरीर देकर पुलिस से मदद मांगी है। सितंबर माह 022 को गोद भरायी की रशम संपन्न हुई थी।

इस मामले के संबंध में प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पांडे ने बताया कि मामले की जानकारी है चूंकि मामला पारिवारिक है इसलिए दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया है। दोनों पक्षों के मध्य बातचीत हो रही है। जल्द ही मामले का समाधान हो जायेगा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा