बलरामपुर। हर्षोल्लास के साथ श्रीराम जानकी प्रतिष्ठा दिवस समारोह का हुआ शुभारंभ,वीर विनय चौक स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन



ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

बलरामपुर । वीर विनय चौक स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर श्रीराम जानकी प्रतिष्ठा दिवस समारोह के तहत श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को हुआ । इस दौरान सदर विधायक पल्टूराम,मीडिया प्रभारी भाजपा डीपी सिंह बैस,नरेश सेहरावत,अनूप मिश्रा,विपिन पांडे,पवन शुक्ला,दिनेश पांडे,गोकुल मिश्रा,धर्मेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे । महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की अध्यक्षता में और महंत कमल नयन दास शास्त्री महाराज के मार्ग दर्शन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 10 फरवरी तक चलेगा जिसके कथा व्यास श्री भीष्म पितामह महाराज रहेंगे,11 फरवरी को विराट संत सम्मेलन के आयोजन पश्चात 12 फरवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा। हनुमान गढ़ी मंदिर के उत्तराधिकारी स्वामी महेंद्र दास ने सभी नगरवासियों से श्रीमद्भागवत कथा में श्रीराम जानकी प्रतिष्ठा दिवस समारोह में सम्मिलित होने का अनुरोध करते हुए 12 फरवरी को भव्य भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा